मोहालीः पंजाब राज्य महिला आयोग ने विरसा सिंह वाल्टोहा को नोटिस जारी किया है। यह मामला बलात्कार पीड़िता के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है। आयोग ने पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोपों को गंभीरता से लिया है। इसने पंजाब के DGP को मामले की तुरंत जांच करने और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। महिला आयोग ने पुलिस से 26 सितंबर तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।