जालंधर (ens): मोगा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर लीक होने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद सड़क के रूट से लीक टैंकर को मोगा से जालंधर कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। टैंकर के साथ एम्बुलेंस हुए अलग-अलग शहरों की फायर ब्रिगेड की गाड़िया का काफिला भी चल रहा है, लेकिन जब तक टैंकर अपनी तय मंजिल तक नहीं पहुँचता तब तक लोगो की जान को खतरा बना हुआ है। सड़क पर चलते गैस लीक टैंकर ने लोगो मे दशहत का माहौल पैदा कर दिया है। हालांकि प्रशासन द्वारा लोगो की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध भी किये हुए है।
View this post on Instagram
आज शाम मोगा जिले के बरनाला अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव दोसांझ के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम का 20 टन गैस से भरा एक टैंकर लीक हुआ था। ड्राइवर द्वारा इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी गई। जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीमों ने पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए एक तरफ का राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करवा दिया, लेकिन टैंकर के ऊपर से निकलती बिजली की तारे और पास मे स्थित ढाबे के चलते विभागों के अधिकारियों को मुश्किल में डाल दिया।
गाड़ी के ड्राइवर इकबाल सिंह ने बताया कि जब वह शाम को टैंकर का पंचर लगवा कर चलने लगा, तो उसे गाड़ी में से कुछ आवाज आई। जैसे ही उसने पीछे जाकर देखा तो टैंकर के पीछे का 1 मीटर टूटा हुआ था। जिससे गैस लीक कर रही थी। टैंकर में 20 टन गैस है। ड्राइवर ने हिम्मत दिखाते हुए मीटर वाली जगह पर कोई चीज फंसा कर उसे बंद करने का भी प्रयास किया, ताकि किसी प्रकार गैस के रिसाव को रोका जा सके।
फायर विभाग सहित पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैस से भरे टैंकर की लीक होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुख्ता प्रबंध किए। एक तरफ के राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर जनता को टैंकर के पास नहीं जाने दिया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि हालांकि स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं, लेकिन फिर भी जब तक टैंकर से गैस का रिसाव जारी है, तब तक खतरा बना हुआ है।