.
Internationalजल्द अमेरिका दौरे पर जाएंगे PM Modi, डोनाल्ड ट्रंप के साथ करेंगे...

जल्द अमेरिका दौरे पर जाएंगे PM Modi, डोनाल्ड ट्रंप के साथ करेंगे बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर जा सकता है। प्रधानमंत्री का यह दौरा फ्लोरिडा में 14 और 15 दिसंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भी शामिल हो सकते हैं। इस सम्मेलन की मेजबानी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करने वाले हैं। पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर अभी भारत सरकार ने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है परंतु रिपोर्ट्स की मानें तो यदि पीएम मोदी अमेरिका जाएंगे तो जी-20 सम्मेलन के अलावा उनकी डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होने के आसार जताए जा रहे हैं।

मोदी-ट्रंप की बैठक पर टिकी सबकी नजरें

पीएम मोदी के फ्लोरिडा दौरे के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी उनकी द्विपक्षीय बैठक हो सकती है। वहीं दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय में होगी जब भारत और अमेरिका के बीच में व्यापार के साथ-साथ कई मुद्दों पर बात चल रही है। भारत और अमेरिका के बीच में व्यापारिक मुद्दों को लेकर चर्चा के अलावा भारत के तेल खरीद का मुद्दा भी दोनों देशों के संबंधों के लिए जरुरी माना जा रहा है। ऐसे में मोदी-ट्रंप की बैठक के दौरान व्यापार और एनर्जी से जुड़े हुए मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

रुस तेल खरीद को लेकर दोनों देशों में चल रहा तनाव

भारत की ओर से रुस से तेल खरीदने पर अमेरिका के साथ अब मतभेद बने हुए हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी भी दे दी है। हाल की रिपोर्ट्स की मानें तो रुस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी के प्रतिबंधों और टैरिफ को लेकर भारत अमेरिका व्यापार से जुड़ी बातचीत भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में यदि मोदी और ट्रंप की मुलाकात होगी तो व्यापार और एनर्जी से जुड़े मुद्दे अहम बातचीत का विषय होंगे।

क्वाड बैठक की भी चल रही है तैयारी

जी-20 शिखर सम्मेलन के साथ-साथ क्वाड नेताओं की बैठक की तैयारी भी चल रही है। इस दौरान भारत अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेता शामिल होंगे। वहीं जी-20 के साथ क्वाड नेताओं की बैठक को लेकर भी अधिकारियों के स्तर पर तैयारियां चलने की जानकारी सामने आ रही है। 2026 का जी-20 लीडर्स समिट 14-15 दिसंबर को फ्लोरिडा के ट्रंप नेशनल डोरल मियामी में आयोजित होने वाला है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jio-Airtel-BSNL को यूजर्स को देने होंगे Calling-SMS के सस्ते प्लान, TRAI ने दिए आदेश

टेक्नोलॉजी : जियो के ऐसे बहुत से यूजर्स हैं...

वर्कशॉप में लगी आग, 8 Mercedes Cars और महंगे पार्ट्स जलकर खाक, देखें वीडियो

जयपुर: राजधानी जयपुर के सीतापुर में देर रात मर्सिडीज...

Punjab News: दंपती को घेरकर लूटपाट करता एक आरोपी काबू, 2 फरार, देखें वीडियो

मोगाः जिले में बुजुर्ग दंपती से कथित लूटपाट का...

Jalandhar News: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध,1500 मुलाजिम तैनात, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले पर सुरक्षा के पुख्ता किए गए है। मेला स्थल पर पुलिस...

Jio-Airtel-BSNL को यूजर्स को देने होंगे Calling-SMS के सस्ते प्लान, TRAI ने दिए आदेश

टेक्नोलॉजी : जियो के ऐसे बहुत से यूजर्स हैं जो सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान ही चाहते हैं। मोबाइल यूजर्स...

Jalandhar News: इन वाहनों को नहीं मिलेंगा पंपों पर Petrol, Diesel और CNG, DCP ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

उधर, रेस्टोरेंट, बार और होटल को लेकर सख्त आदेश जारी जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत...

वर्कशॉप में लगी आग, 8 Mercedes Cars और महंगे पार्ट्स जलकर खाक, देखें वीडियो

जयपुर: राजधानी जयपुर के सीतापुर में देर रात मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में आग लग गई। मिली जानकारी के...