Himachal Govt
NationalBMW फ्लाईओवर से गिरीः कार सवार 3 की मौत, 1 घायल, देखें...

BMW फ्लाईओवर से गिरीः कार सवार 3 की मौत, 1 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक BMW फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। काले रंग की BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार होने की वजह से ड्राइवर ने कार पर से कंट्रोल खो दिया। जिसके बाद कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में BMW बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

शुरुआत में हादसे में 4 लोगों के कुचले जाने की जानकारी सामने आई थी। 20 साल के एक युवक को गंभीर हालत में नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। नायर अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक हादसे में मारे गए दो लोगों की पहचान 21 साल के शनाय गज्जल और 17 साल के धिर्या सेठ के रूप में हुई है।

एक और मृतक की उम्र करीब 25 साल है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं करीब 20 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में इलाज चल रहा है। मुंबई कोस्टल रोड 10.58 किलोमीटर लंबी तेज रफ्तार सड़क है, जो साउथ मुंबई के मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर से जोड़ती है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर पंज सिंह साहिबानों की बैठक, चार मुद्दों पर चर्चा, देखें वीडियो

सिख संस्थाओं में गलत व्यवहार या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं...

इस दिन रखा जाएगा परिवर्तनी एकादशी का व्रत, जानें पौराणिक कथा और पूजा का शुभ मुहूर्त

धर्म : हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। महीने में दो बार आने...

Punjab News: ASI हरजीत सिंह हत्याकांडः दीपक की एनकाउंटर में मौत के बाद परिवार का बयान आया सामने, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर कार्रवाई करते...

Jalandhar News: हॉकी जूनियर एशिया कप में स्वर्ण जीतकर लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत, देखें वीडियो

जालंधरः भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम...

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर पंज सिंह साहिबानों की बैठक, चार मुद्दों पर चर्चा, देखें वीडियो

सिख संस्थाओं में गलत व्यवहार या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज अमृतसरः श्री अकाल तख्त...