कहा- PM Modi ने बर्थडे पर दिया आम जनता को गिफ्ट
जालंधर, ENS: कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर लगाए गए टैक्स के विरोध में आज श्री राम चौक पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 2000 रुपये से अधिक के मर्चेंट यूपीआई भुगतान पर 0.4 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) टैक्स लगाए जाने के खिलाफ था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दोपहर को कांग्रेस के शहरी प्रधान राजिंदर बेरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। प्रदर्शन के दौरान राजिंदर बेरी ने टैक्स को ‘मोदी टैक्स’ बताया।
उन्होंने कहा कि यह आम जनता, युवाओं, मध्यम वर्ग और व्यापारियों पर एक अप्रत्यक्ष बोझ है। कांग्रेस ने सरकार से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। मामले की जानकारी देते हुए राजिंदर बेरी ने कहा कि पीएम मोदी ने जन्मदिन पर आम जनता को यूपीआई टैक्स लगाकर गिफ्ट दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले खुद कहा कि कैश में टैक्स की हेराफेरी होती है, ऐसे में यूपीआई से ट्रांजेक्शन की जानी चाहिए।
अब लोगों को ऑनलाइन ट्रांसफर की आदत पड़ गई तो अब केंद्र द्वारा यूपीआई भुगतान पर 0.4 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) टैक्स लगा दिया गया। आज के समय में बिजली का बिल, स्कूल की फीस, इलाज का खर्च, घर का राशन और दुकान के लेन-देन ये सभी 2,000 रुपये से ज़्यादा के होते हैं। इस फ़ैसले से सरकार ने हर मिडिल-क्लास परिवार, हर छोटे दुकानदार, हर किसान और हर मज़दूर को निशाना बनाया है।
इससे पंजाब के व्यापारियों को काफी नुकसान होगा। मोदी सरकार ने व्यापारियों के साथ धक्का किया है। पंजाब में कारोबार पहले ही बंद हो रहे है। वहीं भारत-पाक डील खुली थी और उसे बंद कर दिया गया। लेकिन मोदी सरकार ने गुजरात में पाकिस्तान के साथ व्यापार खोल दिया है। ऐसे में मोदी सरकार गुजराती कारोबारियों को फायदा पहुंचा रहा है। पंजाबियों के साथ मोदी सरकार धक्का कर रही है। इसलिए यूपीए पर टैक्स लगाकर व्यापारियों को नाराज किया। मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी में भी किसी भी व्यापारी को कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने टैक्स को वापिस करने की अपील की है।