Himachal Govt
JalandharJalandhar News: 10.30 घंटे बाद संदिग्ध अवस्था में 4 वर्षीय केशव बरामद,...

Jalandhar News: 10.30 घंटे बाद संदिग्ध अवस्था में 4 वर्षीय केशव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल के पन्नू विहार में दोपहर 1.45 बजे बिना नंबरी सफेद एक्टिवा सवार 2 नौजवान 4 वर्षीय केशव को किडनैप करके फरार हो गए। जिसके बाद रात 10.30 घंटों के बाद आरोपी खुद ही बस स्टैंड के पास बच्चे को छोड़कर फरार हो गए। हैरानी की यह बात है कि शहर के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, लेकिन पुलिस आरोपियों को ट्रेस नहीं कर पाई। हालांकि आम जनता के मुख्य चौंको पर जैबरा लाइन क्रॉस करने पर पुलिस ऑनलाइन चालान काटकर वाहन चालक को मैसेज भेज देती है, लेकिन जब क्राइम केस ट्रेस की बात आती है तो इन कैमरों के बावजूद पुलिस को ट्रेस करने में काफी समय लग जाता है।

यही कारण है कि कल भी किडनैपर खुद डरकर बच्चे को बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें एक नौजवान ने मुंह पर मास्क पहना हुआ है, जबकि दूसरे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। एक्टिवा सवार नौजवान बच्चे को एक्टिवा के सेंटर में बिठाकर 2ः08 बजे ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। देर रात 12:30 बजे बच्चा संदिग्ध अवस्था में बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया। एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि किडनैपर्स बच्चे को बस स्टैंड छोड़कर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

फैक्टरी से आए पिता आनंद ने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं। केशव परिवार का इकलौता बच्चा है। डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 7 विशेष टीमें किडनैपर की तलाश कर रही हैं। वहीं, एसीपी भाटिया ने बताया कि केशव का परिवार मूल रूप से बिहार का है। पुलिस फिरौती व पर्सनल रंजिश समेत हर एंगल पर बारीकी से जांच कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए बच्चे के पिता आनंद ठाकुर ने बताया कि 4 वर्षीय बच्चा केशव गली में खेल रहा था। इस दौरान एक्टिवा सवार दो नौजवान बेटे को उठाकर फरार हो गए। उन्होंने कहा बेटा रोजाना स्कूल जाता है लेकिन आज तबीयत खराब होने के कारण पत्नी ने उसकी स्कूल से छुट्टी करवा दी थी। इसके बाद में सुबह 9:30 बजे घर से कम पर चले गए। दोपहर को माता का फोन आया तो पता लगा कि उसके बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

FDA की 108 साल पुराने Olympia Cafe पर कार्रवाई, लाइसेंस रद्द

14 होटल-रेस्तरां पर गिरी गाज, 12 लाख रुपए का...

Punjab News: ASI के कत्ल में घटना स्थल पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, 30 बोर का खोल बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के भगतां वाला दाना मंडी में ड्यूटी...

Jalandhar News: Scorpio छोड़कर चालक फरार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में एक्साइज टीम और पुलिस...

Donald Trump ने 10% से बढ़ाकर 100% किया टैरिफ, क्या भारत पर होगा इसका असर?

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच में व्यापार...

Jalandhar News: किडनैपिंग को लेकर 4 वर्षीय केशव और पिता ने सुनाई दास्तां, देखें वीडियो

14 सितंबर को भी इलाके में घूमते दिखे थे किडनैपर जालंधर, ENS: बस्ती पीरदार पन्नू विहार में बीते दिन दोपहर...

FDA की 108 साल पुराने Olympia Cafe पर कार्रवाई, लाइसेंस रद्द

14 होटल-रेस्तरां पर गिरी गाज, 12 लाख रुपए का गुटखा जब्त मुंबईः महाराष्ट्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई और खाद्य...

Punjab News: ASI के कत्ल में घटना स्थल पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, 30 बोर का खोल बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के भगतां वाला दाना मंडी में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस कर्मी की हत्या के मामले में...

Jalandhar News: Scorpio छोड़कर चालक फरार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में एक्साइज टीम और पुलिस ने सांझे ऑपरेशन के साथ गाड़ी से भारी मात्रा में...