Himachal Govt
Himachal Govtविद्यार्थियों से CM Sukhu का संवाद, करियर से लेकर स्वच्छता और पेपर...

विद्यार्थियों से CM Sukhu का संवाद, करियर से लेकर स्वच्छता और पेपर लीक तक हुए सवाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनके करियर, पढ़ाई और शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलावों को लेकर फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होने के बाद स्कूल में आए परिवर्तनों के बारे में भी विद्यार्थियों से जानकारी प्राप्त की। संवाद के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि हमारे समाज में सफाई को छोटा काम क्यों समझा जाता है और प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए क्या किया जा सकता है?

छात्रा ने बताया कि उसकी बहन सरकार के एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत कजाकिस्तान गई थी, जहां उसने बेहतर स्वच्छता व्यवस्था देखी। छात्रा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भी और साफ-सुथरा व हरा-भरा होना चाहिए। छात्रा के सवाल को उचित बताते हुए कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी सदैव ही स्वच्छता को विशेष महत्व दिया। हमें अपने घर के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। केवल अपना घर साफ रखने की मानसिकता पर्याप्त नहीं है, बल्कि आस-पड़ोस में भी स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है।

संवाद के दौरान एक छात्रा ने स्कूल के लिए रंगस से बस सुविधा शुरू करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसके लिए आवश्यक इंतजाम कर रही है। वहीं, एक प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थी ने प्राथमिक स्कूल की टूटी हुई सीढ़ियों की समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्कूल की टूटी सीढ़ियों की जल्द मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: किडनैप बच्चे का मामला, 8 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली, पिता का आया बयान, देखें वीडियो

एनकाउंटर न्यूज़ (जालंधर): वेस्ट हलके के पुलिस चौकी लैदर...

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता...

Jalandhar News: चोरों ने घर को बनाया निशाना, नगदी व जेवरात लेकर हुए फरार

जालंधरः जिले के गोराया इलाके में चोरी की घटनाएं...

CM Saini ने महेन्द्रगढ विधानसभा की 135 करोड़ 42 लाख की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेन्द्रगढ़...

CM Saini ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं...

Jalandhar News: किडनैप बच्चे का मामला, 8 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली, पिता का आया बयान, देखें वीडियो

एनकाउंटर न्यूज़ (जालंधर): वेस्ट हलके के पुलिस चौकी लैदर कॉप्लेक्स के अधीन आते इलाके में 4 वर्षीय केशव की...

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता और परिजनों के साथ मुंबई स्थित लोकभवन में महाराष्ट्र के...

Jalandhar News: चोरों ने घर को बनाया निशाना, नगदी व जेवरात लेकर हुए फरार

जालंधरः जिले के गोराया इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे स्थानीय लोगों में डर...

CM Saini ने महेन्द्रगढ विधानसभा की 135 करोड़ 42 लाख की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेन्द्रगढ़ के लिए विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए करोड़ो रुपये...