जालंधर (ens): कोर्ट कॉप्लेक्स से पकड़े गए गैंगस्टर अमन-फतेह के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुछ अहम चीजे भी बरामद की है। इस मामले में पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है।
गैंगस्टर अमन-फतेह कोर्ट में पेशी पर आया था। अचानक पुलिस को देखकर छत से छलांग लगाकर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ट्रैप लगाया हुआ था। ऐसे में जब दोषी कोर्ट में अन्य केस को लेकर तारीख पर आएं तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही थी।हालांकि इसी गैंग को सूचना देने के मामले में पुलिस कमिशनर ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक एसएचओ का तबादला भी किया था।
बतादें कि पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जय इंद्र को लाइन हाजिर (तबादला) किया था। दरअसल, थाना क्षेत्र में बढ़ती गैंगवार और गैंगस्टरों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई न होने के चलते जय इंद्र को हटाया गया था। यह भी चर्चा थी कि नशा तस्करों और गैंगस्टरों से कथित लिंक के आरोपों को लेकर यह कार्रवाई की गई।