ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (CSCA) का गठन विश्वविद्यालय एवं उच्चतर शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी एवं मेरिट के आधार पर किया गया।
मेरिट के आधार पर एम.ए. राजनीति विज्ञान की अनिष्का रायजादा को अध्यक्ष, बी.ए. तृतीय वर्ष की साक्षी को उपाध्यक्ष, बी.एससी. द्वितीय वर्ष की सिमरनजीत कौर को महासचिव तथा B.A. प्रथम वर्ष के मनजीत कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया।
इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं एवं विभागों के मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा प्रतिनिधि (CR) एवं विभागीय प्रतिनिधि (DR) बनाया गया। NCC, NSS, Rover-Ranger, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विभिन्न क्लबों से जुड़े विद्यार्थियों को भी कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिया गया।
चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए गठित समिति में प्रो. शशि कंवर (संयोजक), डॉ. नविता शर्मा, डॉ. जगमोहन एवं डॉ. मोनिका ठाकुर शामिल रहे।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने नवगठित CSCA को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टीम विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।