Himachal Govt
Punjab GovtPunjab News: रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों...

Punjab News: रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अगस्त महीने के दौरान रिश्वतखोरी के 6 अलग-अलग मामलों में 7 सरकारी कर्मचारियों तथा एक निजी व्यक्ति सहित कुल 8 व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा

इस अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी कर्मचारियों तथा अन्य लोगों के बीच भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ब्यूरो द्वारा पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में विजिलेंस से संबंधित 13 मामलों के चालान पेश किए गए। इसके अलावा भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की गहन जांच करने के लिए 3 विजिलेंस जांच भी दर्ज की गई हैं।

अगस्त महीने के दौरान 23 आरोपियों के खिलाफ 10 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए, जिनमें 17 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने ब्यूरो द्वारा दायर और पैरवी किए गए रिश्वतखोरी के 4 मामलों में विभिन्न सक्षम अदालतों द्वारा फैसले सुनाए गए। इन मामलों में अदालतों ने 8 व्यक्तियों को दोषी करार देते हुए उन्हें 4 से 5 वर्ष तक की कैद तथा 8,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

प्रधानमंत्री के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में मनाया जाएगा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल...

17 सितंबर की शाम हरियाणा के विकास कार्यों पर जगमगाएंगे आशीर्वाद के दीये

चंडीगढ़: हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक...

उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

चण्डीगढ़: महाराणा प्रताप उद्यान विष्वविद्यालय,करनाल में 19 सितंबर को...

हिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा – Dr. Dharmdev Vidhyarthi

चण्डीगढ़: हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा हिंदी दिवस...

प्रधानमंत्री के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में मनाया जाएगा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा...

17 सितंबर की शाम हरियाणा के विकास कार्यों पर जगमगाएंगे आशीर्वाद के दीये

चंडीगढ़: हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम...

उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

चण्डीगढ़: महाराणा प्रताप उद्यान विष्वविद्यालय,करनाल में 19 सितंबर को आयोजित किए जाने वाले उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का...

हिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा – Dr. Dharmdev Vidhyarthi

चण्डीगढ़: हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा हिंदी दिवस के अवसर निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी द्वारा अकादमी के विभिन्न...