Himachal Govt
Haryana Govt17 सितंबर की शाम हरियाणा के विकास कार्यों पर जगमगाएंगे आशीर्वाद के...

17 सितंबर की शाम हरियाणा के विकास कार्यों पर जगमगाएंगे आशीर्वाद के दीये

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित हो रही है, इसी के तहत अब विकास संरचनाओं पर बड़ी संख्या में आशीर्वाद के दीये के रूप में दीये जलाए जाएंगे। प्रदेश के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) मंत्री रणबीर गंगवा ने इस संबंध में दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

गंगवा ने निर्देश दिए कि 17 सितंबर की शाम प्रदेशभर में पिछले 12 वर्षों के दौरान दोनों विभागों द्वारा तैयार की गई नई विकास संरचनाओं पर बड़ी संख्या में मिट्टी के दीये सरसों के तेल से जलाए जाएं। एक तरह से यह आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में जलाए जाएंगे। इसके तहत नए भवन, राउंडअबाउट, अस्पताल, वाटर वर्क्स, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), सड़कें, पुल, फ्लाईओवर सहित अन्य नई संरचनाओं को शामिल किया जाएगा।

प्रदेश के सभी सब-डिवीजन, डिवीजन और सर्कल स्तर पर इन कार्यक्रमों को विशेष अभियान के रूप में आयोजित किया जाएगा। बाकायदा इसके लिए जगह चिन्हित करने के लिए भी दोनों विभागों को निर्देश दे दिए है।गंगवा ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर को सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाते हुए सेवा संकल्प अभियान को प्रदेशभर में जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मंत्री ने किया 200 बैड के निर्माणाधीन अस्पताल के कार्य का निरीक्षण, दिए विशेष निर्देश

चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को फतेहाबाद...

Punjab News: बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग दुकानदार का किया कत्ल, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के टांडा उड़मुड़ के लहौरिया मोहल्ले में...

नमो सेवा पोर्टल से सेवा कार्यों से जुड़ेंगे आमजन और सामाजिक संगठन

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा हरियाणा प्रदेश...

पलवल में खेल सुविधाओं को नई उड़ान, सिंथेटिक कोर्ट से बढ़ा खिलाड़ियों का हौसला

चंडीगढ़: पलवल में खेल सुविधाओं को आधुनिक एवं बेहतर...

गन्ना किसानों को समय पर भुगतान सरकार की प्राथमिकता – मोहन लाल कौशिक

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल...

मंत्री ने किया 200 बैड के निर्माणाधीन अस्पताल के कार्य का निरीक्षण, दिए विशेष निर्देश

चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को फतेहाबाद के भुना रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के नए रेस्ट...

Punjab News: बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग दुकानदार का किया कत्ल, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के टांडा उड़मुड़ के लहौरिया मोहल्ले में सोमवार शाम बुजुर्ग दुकानदार का मर्डर कर दिया गया। मृतक...

नमो सेवा पोर्टल से सेवा कार्यों से जुड़ेंगे आमजन और सामाजिक संगठन

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पंचकमल पंचकूला में ‘नमो सेवा...

पलवल में खेल सुविधाओं को नई उड़ान, सिंथेटिक कोर्ट से बढ़ा खिलाड़ियों का हौसला

चंडीगढ़: पलवल में खेल सुविधाओं को आधुनिक एवं बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया...