Himachal Govt
LudhianaPunjab News: निहंग बाणे में घूमते व्यक्ति काबू, जमकर हुई पिटाई, वीडियो...

Punjab News: निहंग बाणे में घूमते व्यक्ति काबू, जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में निहंग बाणे की आड़ में लोगों से जबरदस्ती पैसे और सामान छीनने के आरोप में एक युवक को निहंगों ने काबू किया। इस दौरान उन्होंने जमकर उसकी पिटाई की। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आरोप है कि युवक अपने साथी के साथ सफेद रंग की एक्टिवा पर घूमता था और निहंग बाणा पहनकर लोगों को किरपान दिखाकर पैसे मांगता था। जिसके बाद बाबा कुलदीप सिंह और उनके साथियों ने एक्टिवा सवार दोनों युवकों को घेर लिया। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया और उसकी पिटाई की गई।

बाबा कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि दोनों युवक निहंग बाणे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। वे दुकानों के बाहर से जबरदस्ती आटे की बोरियां तक उठा ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतों से निहंग समाज की बदनामी होती है। बाबा कुलदीप सिंह ने इलाके के लोगों से भी अपील की कि यदि ये युवक दोबारा किसी के साथ लूट की कोशिश करें तो तुरंत सूचना दी जाए। आरोप यह भी है कि युवक नशे का आदी है। बाबा कुलदीप सिंह के अनुसार, कुछ समय पहले निहंग बाणे में आए एक्टिवा सवार युवकों ने एक फोटोग्राफर को चलती गाड़ी में रोक लिया था।

इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और पैसे छीनने का प्रयास किया गया। युवक ने किरपान दिखाकर उससे पैसे मांगने की कोशिश भी की थी। बाबा कुलदीप सिंह के मुताबिक, दोनों इलाके में घूमकर दुकानों के बाहर रखा सामान जबरदस्ती उठा ले जाते हैं। यहां तक कि दुकानों के बाहर रखी आटे की बोरियां भी उठाने का आरोप है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से निहंग समाज की छवि प्रभावित होती है। बाबा कुलदीप सिंह ने कहा कि निहंग बाणा सेवा, धर्म की रक्षा और जरूरतमंदों की मदद के लिए है। इसका इस्तेमाल लोगों को डराने या जबरदस्ती पैसे वसूलने के लिए नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि दोबारा ऐसी हरकत सामने आने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

युवाओं के नेतृत्व से होगा स्वस्थ एवं संवेदनशील समाज का निर्माणः राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने युवाओं का आह्वान किया...

Punjab News: पिता और चाचा पर लगे बेटी से दुष्कर्म के आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के ढिल्लो बस्ती इलाके में इंसानियत शर्मसार...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन और 41 हजार की ड्रग मनी सहित 2 भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते...

अब घोड़ों पर गश्त करेंगी पुलिस, फील्ड में उतरेंगे DSP, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने अभियान तेज...

हैदराबाद में RTI पर राष्ट्रीय सम्मेलन में हरप्रीत संधू ने किया पंजाब का प्रतिनिधित्व

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने...

युवाओं के नेतृत्व से होगा स्वस्थ एवं संवेदनशील समाज का निर्माणः राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने युवाओं का आह्वान किया कि वे समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, समाज में व्याप्त...

Punjab News: पिता और चाचा पर लगे बेटी से दुष्कर्म के आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के ढिल्लो बस्ती इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 19 वर्षीय लड़की...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन और 41 हजार की ड्रग मनी सहित 2 भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की ANTF टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

अब घोड़ों पर गश्त करेंगी पुलिस, फील्ड में उतरेंगे DSP, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शहर में घोड़ों से गश्त के साथ...