Himachal Govt
LudhianaPunjab News: फर्जी ब्रांडेड कपड़े बेचने के मामले में पुलिस का एक्शन,...

Punjab News: फर्जी ब्रांडेड कपड़े बेचने के मामले में पुलिस का एक्शन, FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः दरेसी इलाके में स्थित गुरु नानक देव नगर की गली में कपड़े की कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में फर्जी ब्रांडेड कपड़े बेचने के मामले में 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर कंपनी के फर्जी लोगो का इस्तेमाल कर महंगे दामों में कपड़े तैयार कर बेचने और ठगी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, यह मामला कॉपीराइट एक्ट की धारा 63/64 के अधीन दर्ज किया गया है। मामले की शिकायत किशनपाल सिंह ने दर्ज कराई है, जो आरएनए आईपी अटॉर्नी गुरुग्राम, हरियाणा में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं।

किशनपाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कंपनी की पावर ऑफ अटॉर्नी उनके नाम पर है और उन्हें अधिकार दिया गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति उनकी कंपनी के फर्जी लोगो तैयार कर बाजार में नकली उत्पाद बेचता है, तो वे कानूनी कार्रवाई करवा सकते हैं। मैनेजर किशनपाल सिंह को सूचना मिली थी कि दरेसी इलाके में स्थित गुरु नानक देव नगर की गली के निवासी क्षितिज आहूजा, धीरज आहूजा और अभय सिंह उनकी कंपनी के ट्रेडमार्क और लोगो का अनधिकृत इस्तेमाल कर रहे हैं। ये आरोपी फर्जी लोगो वाले कपड़े तैयार कर बाजार में ग्राहकों को महंगे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहे थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों क्षितिज आहूजा, धीरज आहूजा और अभय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की अगली तफतीश और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए कॉपीराइट अधिकारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने अब तक 3 मामले दर्ज किए इस महीने पुलिस ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हरमिंदर सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर हैरानी जताते हुए कहा जिस इलाके में फर्जी कपड़े बनाने की फैक्ट्रियां चल रही हैं, वहां की स्थानीय थाना पुलिस कार्रवाई करने के बजाय शांत बैठी रहती है। वहीं, दूसरे इलाकों की पुलिस आकर रेड मार रही है। कॉपीराइट टीम की तरफ से पुलिस को अब तक 50 से अधिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इनमें से किसी भी फैक्ट्री पर खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं की। पुलिस की ढिलाई को लेकर अब उच्च अधिकारियों की भूमिका और थानों के क्षेत्राधिकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: निहंग बाणे में घूमते व्यक्ति काबू, जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल

लुधियानाः शहर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में निहंग बाणे...

Jalandhar News: कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर ने पुलिस को देख लगाई छलांग, काबू

जालंधर, ENS: कोर्ट कॉप्लेक्स में उस समय हड़कंप मच...

Punjab News: कॉलेज के कर्मचारी ने किया सुसाइड, क्लर्क पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

तरन तारनः जिले में सरकारी कॉलेज के एक कर्मचारी...

पंजाब सरकार द्वारा S.C विद्यार्थियों की पढ़ाई का सहारा और मजबूत: Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: राज्य के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने...

Punjab News: निहंग बाणे में घूमते व्यक्ति काबू, जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल

लुधियानाः शहर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में निहंग बाणे की आड़ में लोगों से जबरदस्ती पैसे और सामान छीनने...

लंदन में पहली बार हुई गंगा आरती, सात समुंदर पार दिखा वाराणसी जैसा भव्य नजारा

नई दिल्ली: भारत में जब भी गंगा आरती का नाम लिया जाता है तो पहले वाराणसी, हरिद्वार और ऋषिकेश...

Jalandhar News: कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर ने पुलिस को देख लगाई छलांग, काबू

जालंधर, ENS: कोर्ट कॉप्लेक्स में उस समय हड़कंप मच गया। जब गैंगस्टर अमन-फतेह और उसका साथी कोर्ट में पेशी...

Punjab News: कॉलेज के कर्मचारी ने किया सुसाइड, क्लर्क पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

तरन तारनः जिले में सरकारी कॉलेज के एक कर्मचारी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने...