अजमेरः राजस्थान के अजमेर में एक बुजुर्ग डॉक्टर दंपति से चेन छीनने का मामला सामने आया है। जिसकी सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि अजमेर सिविल लाइंस क्षेत्र के पास लूटेरों ने बुजुर्ग दंपति से चेन छीनने की कोशिश की। इस दौरान बाइक सवार आरोपियों के हाथ चेन नहीं आई, लेकिन अनियंत्रित होने से दंपति अपनी एक्टिवा से नीचे गिर गया। इस दौरान लूटेरे दोबारा महिला के गले से चेन छीन लेते है।
बुजुर्ग दंपति से चेन स्ने चिं ग की कोशिश, एक को पकड़ा, देखें CCTV#ChainSnatching #CCTV #CrimeNews #PoliceAction pic.twitter.com/QEENyozVpC
— Encounter News (@encounternews2) September 14, 2026
वहीं दंपति के गिरने और महिला के चिल्लाने पर एक युवक भागता हुआ आता है और लूटेरे को मौके पर पकड़ लेता है। जबकि एक साथी मौके से फरार हो जाता है। इस दौरान घटना स्थल पर ओर भी लोग इकट्ठे हो जाते है। लोगों ने मौके पर पुलिस को सूचित कर दिया है, जिस पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है जबकि दूसरे की तलाश शुरू कर दी है।