Himachal Govt
Nationalबड़ा प्रशासनिक फेरबदलः 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के हुए तबादले

बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के हुए तबादले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में देर रात बड़ा फेरबदल किया गया। प्रदेश सरकार ने 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस बदलाव में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। जिसमें सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वहीं राज्य कर के अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया सीडीओ बनाया गया है। इसी के साथ राहुल सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वह इससे पहले आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में विशेष सचिव थे। लखीमपुर खीरी के सीडीओ अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग बनाया गया है। अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया सीडीओ बनाया गया है।

राजस्व परिषद, प्रयागराज के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है। रेशम विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को भी राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है। अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग में विशेष सचिव एवं निदेशक बनाया गया है। वहीं कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का नया CDO नियुक्त किया गया है।

वहीं संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक एवं सचिव नेहा शर्मा को सचिव पद की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ प्रदेश की नौकरशाही में कई अहम पदों पर नई तैनाती की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

AI को लेकर Donald Trump ने रखी अपनी राय, कनाडा को बताया सबसे खतरनाक देश

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, अब नहीं लगेंगे बिजली कट, देखें LIVE

लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लंबे बिजली...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, आरोप- पीछे पड़ा था चालक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर...

Punjab News: बाइक सवारों को कुचल कर बस चालक फरार, एक की मौत

संगरूरः सुनाम-मानसा रोड पर गांव मॉडल टाउन-1 के पास...

AI को लेकर Donald Trump ने रखी अपनी राय, कनाडा को बताया सबसे खतरनाक देश

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रात आयरलैंड से लौटते समय एयरफोर्स वन में मीडिया...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, अब नहीं लगेंगे बिजली कट, देखें LIVE

लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लंबे बिजली कट को लेकर लोग परेशान चल रहे थे। वहीं इस...

Punjab News: 6 हथियारबंद लूटेरों ने सब्जी पर किया हमला, काटी उंगलियां, लोगों ने किया चक्का जाम, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना डाबा के अधीन आते गायनचंद नगर में आज सुबह 5 बजे 6 हथियारबंद लुटेरों ने गायनचंद नगर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, आरोप- पीछे पड़ा था चालक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार...