Himachal Govt
Unaहिमाचल के युवाओं को डिग्री के साथ रोजगारपरक कौशल देने पर जोर

हिमाचल के युवाओं को डिग्री के साथ रोजगारपरक कौशल देने पर जोर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के सचिव डॉ. अतुल कोठारी के विचार कि “जिस कौशल की उद्योग को आवश्यकता है, वही कौशल शिक्षा व्यवस्था में विकसित होना चाहिए” पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख पंकज सहोड़ ने कहा कि शिक्षा और उद्योगों की जरूरतों के बीच की दूरी कम करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने सुझाव दिया कि कौशल आधारित शिक्षा में 70 प्रतिशत व्यावहारिक ज्ञान और 30 प्रतिशत सैद्धांतिक ज्ञान का अनुपात रखने पर विचार किया जाना चाहिए। इससे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक कार्यक्षेत्र के लिए आवश्यक दक्षता भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि कौशल शिक्षा को आपूर्ति आधारित के बजाय मांग आधारित बनाया जाना चाहिए तथा उद्योगों की जरूरत के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार किए जाने चाहिए।

सहोड़ ने कहा कि “केवल बोर्ड बदलने से शिक्षा नहीं बदलेगी, शिक्षा का तरीका बदलने से शिक्षा बदलेगी।” सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने के साथ व्यावहारिक शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर भी जोर देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में खाद्य प्रसंस्करण, हरित कौशल, पर्यावरण पर्यटन, सौर ऊर्जा, विद्युत वाहन, आतिथ्य सेवा और स्थानीय उत्पादों के विपणन जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं।

सहोड़ ने कहा कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था विकसित करने की जरूरत है जिसमें डिग्री के साथ दक्षता, ज्ञान के साथ कौशल और शिक्षा के साथ रोजगार मिले। कुशल युवा ही आत्मनिर्भर हिमाचल और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बन सकते हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

जयपुर हत्याकांड: पत्नी और तीन बेटियों की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के...

सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार को...

Punjab News: बारिश के पानी में गिरने से 2 साल के बच्चे की मौत, देखें वीडियो

मोहालीः खरड़ के वार्ड नंबर 16 में बारिश के...

मेहनत को मंच मिले तो समाज खुद तरक्की करता है : Ranbir Singh Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी...

सहकारिता को तकनीक और पारदर्शिता से बनाएंगे समृद्धि का मजबूत आधार: Dr. Arvind Sharma

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने...

जयपुर हत्याकांड: पत्नी और तीन बेटियों की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोपी राहुल झा (45) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...

सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार को एक पुलिस सिपाही की मौत से थाने में हड़कंप मच...

Punjab News: बारिश के पानी में गिरने से 2 साल के बच्चे की मौत, देखें वीडियो

मोहालीः खरड़ के वार्ड नंबर 16 में बारिश के बाद एक घर में सीवर का पानी घुसने से दर्दनाक...

मेहनत को मंच मिले तो समाज खुद तरक्की करता है : Ranbir Singh Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा नारनौल के नांगल चौधरी स्थित जांगिड़...