Himachal Govt
GurdaspurPunjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें...

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला के पास जब दो बच्चों की मां प्रभजोत कौर ने ब्यास नदी के पुल से छलांग लगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रभजोत कौर,  गुरनाम सिंह की पत्नी हैं और बताया जा रहा है कि उनके पति भारतीय सेना में जवान हैं। परिजनों और गांव के पूर्व सरपंच भगवंत सिंह व मौजूदा सरपंच मनजिंदर सिंह के अनुसार, प्रभजोत कौर शनिवार सुबह करीब 10 बजे मोपेड लेकर घर से निकली थीं।

बताया जा रहा है कि प्रभजोत कौर ब्यास नदी के पुल के पास पहुंचीं। वहां उन्होंने अपनी मोपेड किनारे खड़ी की और कथित तौर पर पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

गोताखोरों की टीम कर रही तलाश
मामला मुकेरियां पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूर्व सरपंच भगवंत सिंह ने बताया कि प्रभजोत कौर की तलाश के लिए होशियारपुर से गोताखोरों की टीम भी पहुंच रही है। गोताखोर ब्यास नदी में महिला की तलाश कर रहे हैं।

वहीं, प्रभजोत कौर की मां हरप्रीत कौर और परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि उसका किसी के साथ कोई विवाद या झगड़ा नहीं था। परिवार के मुताबिक, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि प्रभजोत कौर ने ऐसा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ब्यास नदी में महिला की तलाश जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की...

नशा माफिया के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, देखें वीडियो

5 आरोपी गिरफ्तार, एक 30 बोर की अवैध पिस्तौल, 1 मैगजीन व 3 जिंदा कारतूस बरामद जालंधरः देहाती पुलिस ने...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज ऊना,सुशील...

यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: अकाली और कांग्रेस नेताओं के उस दौर से पंजाब की मौजूदा स्थिति की तुलना करते हुए, जब विधानसभा...

प्रदेश के युवाओं को जापान की तकनीकी दक्षता, कौशल विकास और नवाचार से जोड़ने की अपार संभावनाएः राजेश धर्माणी

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने जापान के टोक्यो स्थित...