Himachal Govt
ChandigarhPunjabi Influencer Manjit Kaur की मौत से पहले का वीडियो आया सामने,...

Punjabi Influencer Manjit Kaur की मौत से पहले का वीडियो आया सामने, किया खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर का मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, मनजीत कौर की 26 अगस्त को इलाज के दौरान PGI चंडीगढ़ में मौत हो गई। उनकी मौत के बाद मां कांता देवी ने बेटी के साथ हुई घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए। वहीं मनजीत कौर का यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब वह जलाने के बाद गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मनजीत कौर ने वीडियो में कहा, सत श्री अकाल, मैं आपकी मनजीत कौर, आप सब जानते हो मैं डेढ़ महीने से यहां पड़ी हूं। मैं बड़ी तकलीफ में हूं। मुझे शुभी , नेहा और दो लड़के, शुभी के साथ इन्होने मोरिंडा जाकर आग लगाई, जिनके कारण मैं यहां पर हूं, उन्हें मत छोड़ना। उन्होंने मुझे ले जाकर आग लगा दी। मनजीत कौर को चंडीगढ़ से किडनैप किया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर रोपड़ में जला दिया गया। उस वक्त मनजीत कौर 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। वह करीब 2 महीने तक अस्पताल में भर्ती रही थी, जिसके बाद उसकी मौत हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी परमिंदर उर्फ पिंदा को गिरफ्तार किया था, जो रिमांड पर है। उसने भी पूछताछ में खुलासा किया था कि मनजीत कौर की हत्या पंजाब के मोरिंडा में नहीं बल्कि चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में हुई थी। मामले का मुख्य आरोपी रिंकू है। जिसके साथ मनजीत रिलेशन में थी। मनजीत का उसी से विवाद चल रहा था। हत्या से पहले दोनों के बीच बहस और मारपीट हुई थी। गिरफ्तार आरोपी पिंदा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने केवल रिंकू का साथ दिया था। मनजीत मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली थी। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरोली को खेलों के हब के रूप में विकसित किया जा रहा: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय उत्कृष्ट...

घर में लगी आग को बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तारों में फंसी, देखें वीडियो

जीरकपुर: शहर के जीरकपुर पटियाला रोड स्थित ए.के.एस.-1 कॉलोनी...

राष्ट्रीय लोक अदालत में 6194 मामलों पर समझौते के आधार पर हुआ निस्तारण

ऊना,सुशील पंडित: जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना एवं जिला...

बदोली गांव में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली में कुश्ती...

राष्ट्रीय संत बाबा राधा कृष्ण मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर

ऊना,सुशील पंडित: राष्ट्रीय संत बाबा राधा कृष्ण मंदिर, कोटला कलां...

हरोली को खेलों के हब के रूप में विकसित किया जा रहा: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में अंडर-19 बॉयज जिला स्तरीय माइनर...

घर में लगी आग को बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तारों में फंसी, देखें वीडियो

जीरकपुर: शहर के जीरकपुर पटियाला रोड स्थित ए.के.एस.-1 कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान नंबर 227...

राष्ट्रीय लोक अदालत में 6194 मामलों पर समझौते के आधार पर हुआ निस्तारण

ऊना,सुशील पंडित: जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना एवं जिला उपमंडल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आज (शनिवार) को जिला...

बदोली गांव में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न...