Himachal Govt
GurdaspurPunjab News: पूर्व सरपंच के भाई के घर पर फायरिंग करके हमलावार...

Punjab News: पूर्व सरपंच के भाई के घर पर फायरिंग करके हमलावार फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले के नजदीकी नवां पिंड सरदारां में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक नवां पिंड सरदारां के पूर्व सरपंच राजिंदर सिंह के भाई कुलविंदर सिंह के घर पर हमलावर फायरिंग करके फरार हो गए। दावा किया जा रहा है कि हमलावारों ने 6 से 7 राउंड फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान गांव वासियों ने हमलावरों पर पथराव भी किया। लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें हमलावर गोलियां चलाने के बाद 2 गाड़ियों में जाते दिख रहे है।

हालांकि कुछ गांव वासी भी गाड़ियों के पीछे घर के बाहर से जाते हुए दिखाई देते है, लेकिन किसी भी हमलावर को काबू नहीं किया जा सका। दावा किया जा रहा है कि कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है और वे पास के गांव के हैं। वहीं कुलविंदर सिंह और पूर्व सरपंच राजिंदर सिंह के मुताबिक उनकी उक्त लोगों से कोई दुश्मनी नहीं है।

बताया गया है कि कुछ दिनों से कुलविंदर सिंह को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे और उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से 3 गोलियों के खोल बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस बारे में जब एसएसपी आदित्य से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है और मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ललड़ी में महिला से गाली-गलौज और मारपीट, पांच लोगों पर केस

घर के आंगन में पहुंचकर धक्का-मुक्की करने और जान...

बंगाणा में नशे का सेवन करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के तहत यातायात जांच...

चिंतपूर्णी में देसी शराब की 8 बोतलें बरामद, आरोपी पर मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम ने गश्त...

Punjab News: 22 हजार लीटर Desi Ghee के सैंपल Fail, मामला दर्ज, देखें वीडियो

कोटकपूराः त्यौहारी सीजन में सेहत विभाग की टीम द्वारा...

ललड़ी में महिला से गाली-गलौज और मारपीट, पांच लोगों पर केस

घर के आंगन में पहुंचकर धक्का-मुक्की करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना...

5600 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 शातिर गिरफ्तार, बना रखी थीं 76 फर्जी कंपनियां, देखें वीडियो

कानपुरः चमनगंज और बेकनगंज के दो शातिर अपराधियों ने ठगी का ऐसा मकड़जाल बुना कि 5600 करोड़ रुपये की...

बंगाणा में नशे का सेवन करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के तहत यातायात जांच के दौरान नशे के सेवन के संदेह में पकड़े गए...

चिंतपूर्णी में देसी शराब की 8 बोतलें बरामद, आरोपी पर मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम ने गश्त के दौरान अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक...