Himachal Govt
Haryana Govtयुवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : CM Saini

युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी देश और प्रदेश की ताकत उसकी बड़ी-बड़ी इमारतों और भवनों से नहीं, बल्कि उसके युवाओं के ज्ञान, शोध और नवाचार से होती है। उन्होंने शोधकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रदेश के विकास और समाजहित से जुड़े विषयों पर गहन शोध करें तथा नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा दें।

मुख्यमंत्री पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान में उच्चतर शिक्षण संस्थानों के शोधकर्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी उपस्थित थे। वर्ष 2026-27 के बजट में ‘हरियाणा विजन-2047’ को धरातल पर उतारने के लिए 20 करोड़ रुपये की लागत से ‘हरियाणा राज्य अनुसंधान निधि’ के लिए 20 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया है। इसके तहत 90 अनुसंधान परियोजनाओं के लिए महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं निजी विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी-अपनी परियोजनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आज शक्ति की परिभाषा बदल रही है। भविष्य में वही देश और प्रदेश सबसे अधिक शक्तिशाली होंगे, जिनके पास नया ज्ञान और नई तकनीक होगी। मुख्यमंत्री ने शोधकर्ताओं को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तिया “हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता-मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं” को अपना लक्ष्य मानकर शोध को सार्थक परिणाम मिलने तक निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया।

शोधकर्ताओं को 5,000 पेटेंट का लक्ष्य- डॉ. राज नेहरू

स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक और मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने अपने संबोधन में विकसित हरियाणा के विजन को साकार करने में शोधकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के अनुरूप शोधकर्ताओं को 5,000 पेटेंट का लक्ष्य दिया गया है, जिनमें पेटेंट को उद्योग के साथ मिलकर व्यावसायिक रूप देने का लक्ष्य भी रखा गया है।

2030 तक 1,000 पेटेंट का लक्ष्य- ए.के. सिंह

उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह ने कहा कि गत वर्ष 168 पेटेंट का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जबकि इस वर्ष यह लक्ष्य बढ़ाकर 350 किया गया है और वर्ष 2030 तक इसे 1,000 तक ले जाने का लक्ष्य है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता...

श्री पेजावर मठ भारत की आध्यात्मिक विरासत में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: Kavinder Gupta

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने नई दिल्ली के वसंत...

Punjab News: बाइक सवार लुटेरों ने तलवारों के बल पर राहगीरों को लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः जिले के न्यू चंदर नगर की नाले वाली...

पूर्व मंत्री के बेटे की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: हरियाणा के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक...

CM Nayab Singh की मौजूदगी में हरियाणा ने IT रोपड़ के साथ किया MOU

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के लिए राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी (एस.एल.सी.सी.सी.)...

श्री पेजावर मठ भारत की आध्यात्मिक विरासत में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: Kavinder Gupta

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री पेजावर मठ का दौरा किया। यह मठ...

Punjab News: बाइक सवार लुटेरों ने तलवारों के बल पर राहगीरों को लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः जिले के न्यू चंदर नगर की नाले वाली रोड पर लूट की वारदात सामने आई है। जहां, बताया...

पूर्व मंत्री के बेटे की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: हरियाणा के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा...