Himachal Govt
Haryana Govtत्योहारी सीजन से पहले हरियाणा सरकार खाद्य सुरक्षा को लेकर मुस्तैद

त्योहारी सीजन से पहले हरियाणा सरकार खाद्य सुरक्षा को लेकर मुस्तैद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: त्योहारी सीजन को देखते हुए हरियाणा सरकार खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग बढ़ाने, निरीक्षण एवं निगरानी को तेज करने तथा असुरक्षित और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की मांग और बिक्री बढ़ने की संभावना को देखते हुए सैंपलिंग एवं प्रवर्तन गतिविधियों में खास तौर पर तेजी लाई जाए। सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के समन्वित प्रयास जरूरी हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि प्रदेश की रणनीति असुरक्षित खाद्य पदार्थों की शीघ्र पहचान करने, वैज्ञानिक जांच को मजबूत करने, फील्ड निरीक्षण एवं प्रवर्तन व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा खाद्य कारोबार संचालकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। फील्ड स्तर पर प्रवर्तन अभियानों के लिए संस्थागत एवं सुरक्षा संबंधी सहायता की आवश्यकता की भी समीक्षा की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को औचक निरीक्षण, छापेमारी, रात्रिकालीन कार्रवाई तथा अन्य संवेदनशील प्रवर्तन गतिविधियों के दौरान पुलिस सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध करवाने पर सहमति व्यक्त की गई, ताकि फील्ड कार्रवाई प्रभावी और सुरक्षित तरीके से सुनिश्चित की जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

श्री पेजावर मठ भारत की आध्यात्मिक विरासत में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: Kavinder Gupta

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने नई दिल्ली के वसंत...

Punjab News: बाइक सवार लुटेरों ने तलवारों के बल पर राहगीरों को लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः जिले के न्यू चंदर नगर की नाले वाली...

पूर्व मंत्री के बेटे की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: हरियाणा के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक...

CM Nayab Singh की मौजूदगी में हरियाणा ने IT रोपड़ के साथ किया MOU

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति...

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में मजबूत, होगा मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार गुरुग्राम में तेजी से बढ़ते शहरीकरण...

श्री पेजावर मठ भारत की आध्यात्मिक विरासत में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: Kavinder Gupta

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री पेजावर मठ का दौरा किया। यह मठ...

Punjab News: बाइक सवार लुटेरों ने तलवारों के बल पर राहगीरों को लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः जिले के न्यू चंदर नगर की नाले वाली रोड पर लूट की वारदात सामने आई है। जहां, बताया...

पूर्व मंत्री के बेटे की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: हरियाणा के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा...

CM Nayab Singh की मौजूदगी में हरियाणा ने IT रोपड़ के साथ किया MOU

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)...