Himachal Govt
Nationalशराब के खिलाफ महिलाओं और पुलिस में चले डंडे, जान बचा भागे...

शराब के खिलाफ महिलाओं और पुलिस में चले डंडे, जान बचा भागे कर्मी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमोलाः मध्य प्रदेश के अमोला में शराब की दुकानों के विरोध को लेकर गांव की महिलाओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया। ऐसे में शराब के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन अब आर-पार की लड़ाई बन गया। दरअसल, पिछले 3 दिनों से चल रहा शांतिपूर्ण विरोध आझ उग्र हो गया। अमोला थाना क्षेत्र के अमोल गांव में शासकीय शराब दुकान बंद कराने पहुंची महिलाओं और पुलिस-आबकारी टीम के बीच जमकर बवाल हुआ। नौबत यहां तक आ गई कि महिलाओं ने लाठी-डंडों से पुलिस जवानों और आबकारी कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि अमोल गांव में जो शासकीय कलारी संचालित हो रही है, वह सीधे स्कूल, हनुमान मंदिर और अस्पताल के नजदीक है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन में तो लाइसेंसी शराब बिकती है, लेकिन शाम होते ही इसकी आड़ में गांव में कच्ची और अवैध शराब की सप्लाई की जाती है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

ऐसे में महिलाओं के शराब दुकान पर पहुंचने से पहले ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर मौजूद थीं। महिलाओं ने दुकान बंद कराने की मांग की, लेकिन इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। स्थिति बिगड़ने पर महिलाओं ने लाठियां उठा लीं और आगे बढ़ गईं। महिलाओं ने लाठियां और पत्थर बरसाकर पुलिस के साथ ही आबकारी कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान जिस जगह है, वहां से स्कूल, हनुमान मंदिर और अस्पताल पास में हैं। इस दुकान को यहां से हटाया जाए। कलारी के आड़ में गांव में बिकवाई जा रही कच्ची और अवैध शराब को पूरी तरह से बंद किया जाए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने विरोध कर रहे कुछ लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया तो हालात बिगड़ गए। इसके बाद महिलाएं उग्र हो गईं। सैंकड़ों लोगों की भीड़ के बीच फंसे पुलिसकर्मियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

भौंती थानांतर्गत मनपुरा में भी अवैध रूप से बेची जा रही शराब के खिलाफ महिलाओं ने आंदोलन छेड़ दिया। आक्रोशित महिलाएं शासकीय शराब की दुकानों के अंदर घुस गईं और शराब की पेटियों को बाहर लाकर बोतलों को फोड़ दिया। इसके अलावा गांव में अवैध रूप से बेची जा रही शराब दुकान पर भी हमला बोला। महिलाएं मनपुरा से पैदल-पैदल भौंती और मनपुरा के बीच में स्थित नयाखेड़ा गांव पर पहुंच गईं। दुकान के ठेकेदार को इसकी सूचना पहले ही मिल गई और वह दुकान बंद करके भाग गया। इस बारे में एसपी यांगचेन डोलकर भूटियाका कहना है “हमें बताया गया था कि लोग आएंगे और अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन देंगे, परंतु भीड़ में कुछ उपद्रवी घुस गए और उन्होंने लोगों को भड़का कर बवाल कराया।” एएसपी आर.डी. प्रजापतिका कहना है “मौके पर चौकी का फोर्स था लेकिन अचानक 200 लोग आक्रोशित हो गए। कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मां-बेटी को मारी टक्कर, उपचार के दौरान बच्ची की मौत

ऊना,सुशील पंडित: टाहलीवाल थाना क्षेत्र के बाथड़ी में तेज...

Punjab News: दिन दहाड़े स्नेचिंग करते 2 बाइक सवार काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जीरकपुरः लूटपाट और स्नेचिंग का वारदातों का ग्राफ लगातार...

विदेश में छिपे गैंगस्टरों पर STF का एक्शन, भारत लाए गए 27 अपराधी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने...

Punjab News: कहीं आप तो खाते ऐसा फास्टफूड, सन्नी चाट भंडार पर सेहत विभाग की रेड, देखें वीडियो

फिरोजपुरः अक्सर लोग शाम के समय रेहड़ियों पर लगे...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मां-बेटी को मारी टक्कर, उपचार के दौरान बच्ची की मौत

ऊना,सुशील पंडित: टाहलीवाल थाना क्षेत्र के बाथड़ी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से घायल हुई बच्ची...

Punjab News: दिन दहाड़े स्नेचिंग करते 2 बाइक सवार काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जीरकपुरः लूटपाट और स्नेचिंग का वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। दिन दहाड़े स्नेचर वारदातों को अंजाम दे...

विदेश में छिपे गैंगस्टरों पर STF का एक्शन, भारत लाए गए 27 अपराधी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संगठित अपराध के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते...