Himachal Govt
FaridkotPunjab News: 12 किलो हेरोइन सहित बाइक सवार 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab News: 12 किलो हेरोइन सहित बाइक सवार 2 तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदकोटः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 221 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान सुदागर सिंह उर्फ घुल्ला निवासी गांव करमूंवाला, जिला तरनतारन और कवलजीत खान उर्फ कम्मू के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सदर फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर सीआईए स्टाफ प्रभारी एसआई हाकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने देर रात अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे-54 पर गांव चंदबाजा के पास नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान तलवंडी की तरफ से तेज रफ्तार बाइक पर आए दोनों युवकों ने पुलिस को देखकर बाइक पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। तलाशी के दौरान कवलजीत खान के कंधे पर लटके किट बैग से 6 पैकेट हेरोइन बरामद हुई। बैग में नशीला पदार्थ होने के संदेह के चलते पुलिस ने डीएसपी (डी) फरीदकोट अवतार सिंह राजपाल को मौके पर बुलाया।

उनकी मौजूदगी में किट बैग की तलाशी लेने पर उसमें से हेरोइन के छह पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 12 किलो 221 ग्राम था। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके कब्जे से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही उन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और बरामद हेरोइन के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे का विशेष टूर पैकेज, तिरुपति सहित ये धार्मिक स्थल होंगे शामिल, 13 से यात्रा शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः आईआरसीटीसी, चंडीगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय ने उत्तर रेलवे...

9/11 हमले को हुए 25 साल, PM Modi ने पोस्ट के जरिए दी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर कसा तंज नई दिल्ली: अमेरिका के...

Punjab News: इलाके में नशे का सेवन करते नौजवान काबू, लोगों ने जड़ा थप्पड़, देेखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के ओंकार नगर मोहल्ला में देर रात...

ट्रक और SUV की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, देखें वीडियो

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज ट्रक और...

Jalandhar News: NC के चेयरमैन गिल ने सुनी सफाई कर्मियों की समस्याएं, कहा-जल्द बनेंगा ऐतिहासिक स्मारक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने जालंधर में सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों की...

Punjab News: रेलवे का विशेष टूर पैकेज, तिरुपति सहित ये धार्मिक स्थल होंगे शामिल, 13 से यात्रा शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः आईआरसीटीसी, चंडीगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय ने उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन के सहयोग से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन...

9/11 हमले को हुए 25 साल, PM Modi ने पोस्ट के जरिए दी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर कसा तंज नई दिल्ली: अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन के मुख्याल्य पर...

Punjab News: इलाके में नशे का सेवन करते नौजवान काबू, लोगों ने जड़ा थप्पड़, देेखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के ओंकार नगर मोहल्ला में देर रात उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब इलाका निवासियों...