Himachal Govt
JalandharJalandhar News: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजकीय सम्मान से...

Jalandhar News: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजकीय सम्मान से दी विदाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता भगत चुन्नी लाल का आज सुबह 93 साल की उम्र में निधन हुआ। उनके पार्थिव देह को फूलों से सजी गाड़ी में रखकर बस्ती शेख श्मशान घाट ले जाया, जहां परिवार द्वारा नम आंखों से विदाई देते हुए उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में राजनीतिक नेता और सामाजिक लोग पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री को राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के तहत पुलिस द्वारा अंतिम सलामी दी गई।

इस दौरान मेयर विनीत धीर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, शीतल अंगुराल, नीतिन कोहली सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्री भगत के निधन पर शोक स्वरूप सरकारी दफ्तरों में आज आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। बता दें कि राजनीतिक सफर की शुरुआत में भगत चुन्नी लाल ने 1985 में जालंधर दक्षिण सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए।

1997 में उन्होंने जालंधर दक्षिण सीट से पहली बार चुनाव जीता और पंजाब विधानसभा पहुंचे। 2007 में वह इसी सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए। इसके बाद परिसीमन के कारण यह क्षेत्र जालंधर पश्चिम बन गया। 2012 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जालंधर पश्चिम से चुनाव लड़ा और फिर जीत दर्ज की। भगत चूनी लाल अकाली-भाजपा गठबंधन वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके है। उनका जन्म 1 दिसंबर 1932 को सियालकोट (मौजूदा पाकिस्तान) में हुआ था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद उनका परिवार जालंधर में आकर बस गया था। उनका स्पोर्ट्स गुड्स के निर्यात का कारोबार था। उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं। जालंधर वेस्ट की राजनीति में लंबे समय तक प्रमुख चेहरा रहे।

उन्होंने 1997 में पहली बार चुनाव जीता था और विधानसभा पहुंचे। 2017 में उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था। अपने राजनीतिक करियर के दौरान भगत चुन्नी लाल ने कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली। 2011 में सतपाल गोसाईं के इस्तीफे के बाद उन्हें पंजाब विधानसभा का उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) चुना गया। 2012 से 2017 तक वह प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निकाय, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, श्रम तथा वन एवं वन्यजीव मंत्रालयों का कार्यभार संभाला। इसके अलावा, 2012 से 2017 तक वह पंजाब विधानसभा में बीजेपी विधायक दल के नेता भी रहे। इसके बाद उन्होंने 2017 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CM Saini से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कश्मीरी...

नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम ITI भवन में शुरू

बददी,सचिन बैंसल: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) एवं अतिरिक्त...

Punjab News: गली-सड़ी अवस्था में व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के कस्बा घुमान के गांव सखोवाल में...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल दस्तक...

बदोली में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने सुनाया भगवान श्रीकृष्ण की...

CM Saini से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित कबीर कुटीर...

नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम ITI भवन में शुरू

बददी,सचिन बैंसल: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार विकास खण्ड पट्टा (जिला सोलन) के...

Punjab News: गली-सड़ी अवस्था में व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के कस्बा घुमान के गांव सखोवाल में एक वयक्ति की गली सड़ी हालत में शव मिलने का...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल दस्तक के ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत...