जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता भगत चुन्नी लाल का आज सुबह 93 साल की उम्र में निधन हुआ। उनके पार्थिव देह को फूलों से सजी गाड़ी में रखकर श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। कुछ देर में भगत चुन्नी लाल के पार्थिव शव को शमशान घाट लेकर जाया जाएगा। इस दुख की घड़ी में कई राजनीतिक नेता दुख सांझा करने के लिए कैबिनेट मंत्री के पास पहुंचे। वहीं शमशान घाट में भी भारी संख्या में लोग भगत चुन्नी लाल के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है।
कुछ देर बाद भगत चुन्नी लाल को पंच तत्व में विलीन किया जाएगा। इस दौरान परिवार में शोक की लहर छाई हुई है। कैबिनेट मंत्री से दुख सांझा करने के लिए डिप्टी कमिशनर वरजीत वालिया और पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह, सरबजीत सिंह मक्कड़, नीतिन कोहली, मेयह विनीत धीर सहित कई दिग्गज नेता और अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान परिजन और समर्थक नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं।