Himachal Govt
InternationalCanada में गोराया के परिवार को किया डिपोर्ट, 8 साल बाद भेजा...

Canada में गोराया के परिवार को किया डिपोर्ट, 8 साल बाद भेजा भारत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वैंकूवरः कनाडा सरकार ने करीब 8 साल पहले कनाडा आए एक भारतीय परिवार की शरण की अर्जी खारिज करने के बाद उसे भारत वापस भेज दिया है। पंजाब के जालंधर स्थित गोराया से संबंधित यह परिवार क्यूबेक प्रांत में रह रहा था। परिवार ने कनाडा में वर्षों तक काम करने और टैक्स देने के बाद मानवीय आधार पर भी देश में रहने की गुहार लगाई थी, लेकिन यह अपील भी खारिज कर दी गई।

परिवार के मुखिया हरीश वर्ष 2018 में भारत से कनाडा पहुंचे थे। उन्होंने शरण के लिए आवेदन करते दावा किया था कि भारत में वह किराने की दुकान चलाते थे। हरीश ने अपने आवेदन में दावा किया था कि 12 से 19 अगस्त, 2017 के बीच उन्हें कथित तौर पर गैरकानूनी हिरासत में रखा गया और प्रताड़ित किया गया। इसके बाद उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस होने लगा और वह भारत छोड़कर कनाडा चले गए थे।

कनाडा पहुंचने के बाद हरीश ने ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम किया। परिवार ने बताया कि 4 सितंबर को उन्हें संबंधित विभाग द्वारा सूचित किया गया कि शरण का दावा खारिज होने के कारण उन्हें 7 सितंबर को कनाडा से डिपोर्ट किया जाएगा। विमान में सवार किए जाने से पहले हरीश की मानवीय आधार पर कनाडा में रहने की अपील भी खारिज कर दी गई।

कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि जब किसी विदेशी नागरिक को देश छोड़ने का अंतिम आदेश जारी हो जाता है और उसे हिरासत में ले लिया जाता है तो एजेंसी के पास उसे वापस भेजने के अलावा सीमित विकल्प रह जाते है। बताया गया है कि ऐसे हजारों अन्य मामले भी एजेंसी के पास है, जिनमें डिपोर्टेशन की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: सबसे व्यस्त बाजार से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में रोजाना वाहन चोरी की घटनाएं...

Punjab News: ओवरलोड ऑटो में दरवाजे पर लटका बच्चा, वीडियो वायरल

अमृतसरः शहर में स्कूल बस और ऑटो चालकों को...

Punjab News: Union Bank of India में घूसे 5 नकाबपॉश लुटेरे, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

अमृतसरः जंडियाला गुरु इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया...

मुंबई बम ब्लास्ट: अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की याचिका खारिज

मुंबईः 1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों के मामले में...

7 साल बाद भारत दौरे पर आएंगे Xi Zinping, Bricks सम्मेलन में होंगे शामिल

पीएम मोदी के साथ इन मुद्दों पर करेंगे बातचीत नई...

Jalandhar News: सबसे व्यस्त बाजार से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में रोजाना वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। लगातार वाहन चोरी की घटनाओं से...

Punjab News: ओवरलोड ऑटो में दरवाजे पर लटका बच्चा, वीडियो वायरल

अमृतसरः शहर में स्कूल बस और ऑटो चालकों को कई बार ट्रैफिक नियमों को लेकर हिदायतें जारी की गई...

Punjab News: Union Bank of India में घूसे 5 नकाबपॉश लुटेरे, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

अमृतसरः जंडियाला गुरु इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक में नकाबपॉश...

मुंबई बम ब्लास्ट: अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की याचिका खारिज

मुंबईः 1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम...