Himachal Govt
JalandharJalandhar News: तेज रफ्तार ट्राले ने खड़े कैंटर में मारी टक्कर, दोनों...

Jalandhar News: तेज रफ्तार ट्राले ने खड़े कैंटर में मारी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पठानकोट रोड पर स्थित राववाली इलाके में एचपी पेट्रोल पंप और सरूप पब्लिक स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े कैंटर को तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चालक सड़क किनारे कैंटर खड़ा करके प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवा रहा था। इसी दौरान जालंधर की ओर से आ रहे हाई स्पीड ट्राले के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही के कारण वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और खड़े कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के वक्त तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार, राहगीर और पेट्रोल पंप कर्मचारी तुरंत मौके की ओर भागे।

गनीमत यह रही कि दोनों वाहनों के चालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे की सूचना एमडीटी डिवाइस के माध्यम से सड़क सुरक्षा बल टीम को मिली। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) की गश्ती टीम महज 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। टीम ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित किनारे करवाकर रास्ता साफ कराया।

एसएसएफ टीम की शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना में शामिल ट्राला नंबर PB10HV4935 को सुखदीप सिंह पुत्र मेहर सिंह, निवासी दीवाला (लुधियाना) चला रहा था। वहीं, कैंटर नंबर PB08ER7916 को दिलजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी गली नंबर 1, संजय गांधी नगर, फोकल पॉइंट, जालंधर चला रहा था। घटनास्थल पर स्थिति सामान्य करने के बाद एसएसएफ टीम ने पूरे मामले की जानकारी संबंधित थाना मकसूदां के जांच अधिकारी (IO) योगराज को दी। थाना मकसूदां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सेक्टर-22 में बंदरों का आतंक, महिला को तीन जगह काटा

चंडीगढ़ः सेक्टर-22 में इन दिनों बंदरों के आतंक से...

Apple ने लॉन्च किया पहला Foldable Iphone, भारत में इतनी होगी कीमत, देखें वीडियो

Iphone 18 Pro सीरीज भी हुई लॉन्च टेक्नोलॉजी: Apple ने...

Jalandhar News: बंद की कॉल पर जत्थेबंदियों ने निकाला रोष मार्च, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

यूनियन प्रधान का आया बयान जालंधर, ENS: लुधियाना में संविधान...

Punjab News: पेपर आर्टिस्ट जगजोत रुबल ने BRICS 2026 के लिए बनाई पेंटिंग, देखें वीडियो

अमृतसरः पेपर आर्टिस्ट डॉ. जगजोत सिंह रुबल ने नई...

Jalandhar News: भारत के 5 प्रमुख तीर्थों के लिए Special Train होगी रवाना, मिलेंगी ये सुविधाएं, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए इंडियन रेलवे...

सेक्टर-22 में बंदरों का आतंक, महिला को तीन जगह काटा

चंडीगढ़ः सेक्टर-22 में इन दिनों बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में बंदरों...

Apple ने लॉन्च किया पहला Foldable Iphone, भारत में इतनी होगी कीमत, देखें वीडियो

Iphone 18 Pro सीरीज भी हुई लॉन्च टेक्नोलॉजी: Apple ने बीती रात अपना पहला स्क्रीन मुड़ने वाला आईफोन लॉन्च कर...

Jalandhar News: बंद की कॉल पर जत्थेबंदियों ने निकाला रोष मार्च, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

यूनियन प्रधान का आया बयान जालंधर, ENS: लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध...