Himachal Govt
JalandharJalandhar News: बंद का दिख रहा असर, बाजारों में पसरा सनाटा, पुलिस...

Jalandhar News: बंद का दिख रहा असर, बाजारों में पसरा सनाटा, पुलिस फोर्स तैनात, कुछ स्कूल बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज की ओर से आज जालंधर बंद की कॉल दी गई। ऐसे में दलित समाज की ओर से आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर को बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसके तहत सुबह से शहर की सभी बाजारों की दुकानें बंद हैं। जबकि गुरु नानक मिशन चौक पर शोरूम और डी-मार्ट स्टोर खुला दिखा। वहीं मेन चौंकों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि शांतिपूर्वक शहर को बंद रखा जाए। मेडिकल स्टोर और अस्पताल जैसी इमरजेंसी सेवाओं को खुला रखने की छूट दी गई।

हालांकि बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल-कॉलेज भी बंद नहीं करवाए गए। लेकिन फिर भी बंद की कॉल को लेकर कुछ स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है। दरअसल, देर रात ही कुछ स्कूलों में छुट्टी को लेकर अभिवावकों को मैसेज आने लग गए थे। भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कहा कि शाम 5 बजे बंद रहेगा। सरकारी दफ्तर और बैंक को भी बंद कराया जाएगा। बंद के दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए हाईवे जाम नहीं किया गया।

राजीव गोरा ने बताया कि मुख्य धरना जालंधर के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर दिया गया। इसके अलावा संस्थाओं के सदस्यों ने बाजारों में जाकर दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जालंधर के सबसे व्यस्त रैनक बाजार के व्यापारियों का समर्थन पहले ही मिल चुका था। दूसरे बाजारों के दुकानदारों ने भी दुकानें बंद रखकर सहयोग किया। इधर, लुधियाना में आज सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने दलित भाईचारे के साथ बैठक की। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Apple ने लॉन्च किया पहला Foldable Iphone, भारत में इतनी होगी कीमत, देखें वीडियो

Iphone 18 Pro सीरीज भी हुई लॉन्च टेक्नोलॉजी: Apple ने...

Jalandhar News: बंद की कॉल पर जत्थेबंदियों ने निकाला रोष मार्च, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

यूनियन प्रधान का आया बयान जालंधर, ENS: लुधियाना में संविधान...

Punjab News: पेपर आर्टिस्ट जगजोत रुबल ने BRICS 2026 के लिए बनाई पेंटिंग, देखें वीडियो

अमृतसरः पेपर आर्टिस्ट डॉ. जगजोत सिंह रुबल ने नई...

Canada में गोराया के परिवार को किया डिपोर्ट, 8 साल बाद भेजा भारत

वैंकूवरः कनाडा सरकार ने करीब 8 साल पहले कनाडा...

Apple ने लॉन्च किया पहला Foldable Iphone, भारत में इतनी होगी कीमत, देखें वीडियो

Iphone 18 Pro सीरीज भी हुई लॉन्च टेक्नोलॉजी: Apple ने बीती रात अपना पहला स्क्रीन मुड़ने वाला आईफोन लॉन्च कर...

Jalandhar News: बंद की कॉल पर जत्थेबंदियों ने निकाला रोष मार्च, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

यूनियन प्रधान का आया बयान जालंधर, ENS: लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध...

Punjab News: पेपर आर्टिस्ट जगजोत रुबल ने BRICS 2026 के लिए बनाई पेंटिंग, देखें वीडियो

अमृतसरः पेपर आर्टिस्ट डॉ. जगजोत सिंह रुबल ने नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले BRICS...

Canada में गोराया के परिवार को किया डिपोर्ट, 8 साल बाद भेजा भारत

वैंकूवरः कनाडा सरकार ने करीब 8 साल पहले कनाडा आए एक भारतीय परिवार की शरण की अर्जी खारिज करने...