चंडीगढ़/दुबई: पंजाब को भारत के अगले बड़े और सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के निवेशकों और वैश्विक कारोबारियों को राज्य में निवेश करने का न्योता दिया।
दुबई में आयोजित वार्षिक निवेश बैठक (ए.आई.एम.) के दौरान निवेशकों और उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में मजबूत औद्योगिक बुनियादी ढांचा, कुशल युवा, अनुकूल उद्यमशीलता इकोसिस्टम, उन्नत कृषि, रणनीतिक कनेक्टिविटी और व्यापक उपभोक्ता बाजार मौजूद है, जो इसे यूएई तथा वैश्विक निवेशकों के लिए एक आदर्श निवेश गंतव्य बनाता है।
यह नीति रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ प्राथमिकता एवं उभरते क्षेत्रों में निवेश को भी प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत निवेशक अपने कारोबार और रोजगार योजनाओं के साथ प्रोत्साहनों को जोड़ सकते हैं। यह ढांचा न केवल नई परियोजनाओं, बल्कि मौजूदा औद्योगिक इकाइयों के विस्तार और आधुनिकीकरण को भी लाभ प्रदान करता है। अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार यूएई के वैश्विक निवेश नेटवर्क और विनिर्माण, कृषि, फूड प्रोसेसिंग, प्रौद्योगिकी तथा मानव संसाधन के क्षेत्र में पंजाब की क्षमताओं का लाभ उठाते हुए यूएई के साथ दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।