जालंधर, ENS: लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर पंजाब भर के लोगों में रोष पाया जा रहा है। ऐसे में इस घटना को लेकर अलग-अलग जिलों में कल बंद का ऐलान किया जा रहा है। वहीं आज शेखां बाजार मार्केट के अलग-अलग एसोसिएशन के प्रधान एसोसिएशन के प्रधान जसविंदर सिंह सचदेवा की अगुवाई में एकत्रित हुए और उन्होंने भी घटना की निंदा की। मामले की जानकारी देते हुए प्रधान ने बताया कि बीते दिन लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा से की गई छेड़छाड़ निंदनीय है।
उन्होंने कहाकि बाबा साहेब ने सविधान का रचना की और सभी को बोलने का अधिकार दिया। पूरी दुनियां में प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक जाति को बराबर के हक दिए। ऐसे में उनकी प्रतिमा के साथ शरारती अनंसरों द्वारा निंदनीय घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समूचे एससी भाईचारे और मार्केट कमेटी द्वारा घटना की सख्त शब्दों में निंदा की गई। उन्होंने सरकार से सुरक्षा एजेंसियों की मदद से उक्त शरारती अनंसरों को गिरफ्तार करने और उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की अपील की है।
इसी के साथ साजिश के पीछे बैठे उक्त लोगों की गिरफ्तारी को लेकर भी मांग की गई। प्रधान ने कहा कि आपसी भाईचारे में माहौल खराब करने और पंजाब को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में चुनावों के नजदीक आते ही ऐसी घटनाएं होना और आपसी भाईचारे को लेकर तोड़ने की कोशिश करना निंदनीय है। एससी भाईचारे सहित आम जनता में भारी रोष पाया जा रहा है। प्रधान ने कहाकि भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर रैणक बाजार, शेखां बाजार, फूलां वाला चौक, कलां बाजार, अटारी बाजार, ज्वैलर बाजार, अली मोहल्ला बाजार सहित अन्य बाजारों के प्रधान ने मिलकर एससी समुदाय के साथ मिलकर खड़े है और वह उनके द्वारा बंद की कॉल का भी समर्थन करते है।