जालंधर, ENS: लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ बीते दिन शरारती अनंसरों द्वारा छेड़छाड़ की गई। इस मामले को लेकर दलित समाज में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं आज डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना ने भी घटना की निंदा की। मामले की जानकारी देेते हुए डिप्टी मेयर ने कहा कि बीते दिन बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर दलित भाईचारे में काफी रोष है।
इस मामले को लेकर हाई कमान ने कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए है। वहीं घटना को लेकर बीते दिन ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डिप्टी मेयर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इस मुद्दे पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शरारती अनंसर पंजाब की अमन शांति को खराब करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन पंजाब सरकार उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगी।
इस दौरान दलित समुदाय द्वारा जालंधर बंद की कॉल को लेकर कहा कि बंद की कॉल भले ही दी गई है, लेकिन पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं लुधियाना के डिप्टी कमिशनर और पुलिस कमिशनर को दलित समुदाय द्वारा सस्पेंड किए जाने पर कहा कि वह खुद दलित सुमदाय से है और उनका भी मन घटन से काफी आहत हुआ है। ऐसे में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।