Himachal Govt
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री Dr. Jitendra Singh से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री Dr. Jitendra Singh से की मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की और हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित पहलों को सुदृढ़ करने से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। इस दौरान विशेष रूप से राज्य के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लाभ पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को राज्य सरकार के उस प्रस्ताव से अवगत करवाया, जिसके तहत लाहौल-स्पीति और पांगी के उच्च ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में लद्दाख के हानले में संचालित सफल खगोलीय पहलों की तर्ज पर खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी केंद्र स्थापित करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश के आकांक्षी विकासखंडों के स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय स्थापित करने के लिए सहायता का आग्रह किया।

बैठक में हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित हस्तक्षेपों को मजबूत करने से जुड़े अन्य विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से राज्य के दूरदराज एवं जनजातीय क्षेत्रों तक वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक प्रौद्योगिकी के लाभ पहुंचाने पर बल दिया गया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली...

विधायक विवेक शर्मा ने सात पंचायतों में लोगों से किया सीधा संवाद, बीपीएल पात्रता पर ली जानकारी

ऊना: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी एवं...

Punjab SIR 2026: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा 12 सितंबर तक मतदाता सूची में दर्ज करवा पाएंगे नाम

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पंजाब...

इक्फाई विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह

बददी: अटल शिक्षा कुंज, कालूझंडा स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय हिमाचल...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट...

विधायक विवेक शर्मा ने सात पंचायतों में लोगों से किया सीधा संवाद, बीपीएल पात्रता पर ली जानकारी

ऊना: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी सोच के कारण हिमाचल प्रदेश ऐसा अग्रणी राज्य बना...

Punjab SIR 2026: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा 12 सितंबर तक मतदाता सूची में दर्ज करवा पाएंगे नाम

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पंजाब राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के...

इक्फाई विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह

बददी: अटल शिक्षा कुंज, कालूझंडा स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में बुधवार को चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।...