आगराः कैंट रेलवे स्टेशन पर चलती साबरमती एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म के बीच यात्री फंस गया। इस दौरान ट्रेन के साथ वह करीब 50 मीटर तक रेलवे ट्रैक पर घिसटता रहा। घटना के दौरान वहां मौजूद जीआरपी कर्मियों ने दौड़कर यात्री को पकड़ लिया और बाहर खींच लिया। जीआरपी के मुताबिक, देर रात 9:35 बजे अहमदाबाद जाने के लिए साबरमती एक्सप्रेस (19167) प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर पहुंची थी। इस दौरान एक यात्री ट्रेन के रुकने से पहले ही अंदर चढ़ने की कोशिश करने लगा। उसने जैसे ही चलती ट्रेन के दरवाजे को पकड़ा, उसका पैर फिसल गया।
Platform और Train के बीच 50 मीटर घि/सट/ता रहा यात्री, GRP कर्मियों ने दिखाई बहादुरी#TrainAccident #GRP #RailwayNews #RescueOperation #BreakingNews pic.twitter.com/iCesh5fiGy
— Encounter Newspaper (@encounter_md) September 9, 2026
प्लेटफॉर्म पर आसपास खड़े लोग चिल्लाने के लगे। मदद की गुहार लगाने लगे। कुछ लोग यात्री के पीछे-पीछे भागे। तभी GRP कर्मी भागकर आए और यात्री को प्लेटफॉर्म की तरफ खींचकर उसकी जान बचाई। रोंगटे खड़े करने देने वाली घटना का सीसीटीवी बुधवार को सामने आया। जैतपुर कलां निवासी मुकेश पुत्र श्रीराम गुजरात के पालनपुर में एक फैक्ट्री में काम करता है। छुट्टी पर घर आया था। 10 सितंबर को उसे ड्यूटी जॉइन करनी थी। 8 सितंबर को वह अहमदाबाद जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए आगरा कैंट स्टेशन पहुंचा। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो उसने रुकने का इंतजार नहीं किया और चलती ट्रेन में चढ़ने लगा।
गेट का हैंडल पकड़ते ही उसका बैलेंस बिगड़ गया। प्लेटफॉर्म पर उस समय जीआरपी के हेड कांस्टेबल सतीश कुमार और कांस्टेबल अमित चौधरी तैनात थे। यात्री को ट्रेन के साथ खिंचता देख दोनों उसकी तरफ दौड़े। उन्होंने मुकेश को पकड़कर प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। मुकेश को हल्की चोटें आई हैं। जीआरपी ने मौके पर उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। वहीं जीआरपी सीओ राजेश दीक्षित ने बताया कि मुकेश कुमार ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान फंस गया था। अब उसकी हालत ठीक है। परिजन मुकेश को अपने साथ घर ले गए हैं। यात्रियों से अपील है कि ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही उसमें चढ़ें या उतरें। प्लेटफॉर्म पर पीली लाइन के पीछे खड़े रहें और चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश न करें।