लुधियानाः जिले में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज ने साढ़े 5 घंटे दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने सुबह 10 बजे लुधियाना में जालंधर बाईपास चौक के पास हाईवे बंद किया था। इस वजह से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, करनाल और पानीपत के रास्ते आने-जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं इस जाम में विदेशी नस्ल का कुत्ता भी जाम में फंस गया।
जहां कार मालिक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी देते हुए एलडिगो के निवासी व कुत्ते के मालिक विजय ने बताया कि गाड़ी में पेट्रोल काफ कम हो गया। ऐसे में उनका कुत्ता काफी परेशान हो गया है और उसका बुरा हाल हो गया है। विजय ने कहाकि शायद ही गाड़ी पेट्रोल पंप तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि विदेशी नस्ल (चाउं-चाउं) का कुत्ता है और वह बिना एसी के नहीं रह सकता। कुत्ते की कीमत 35 से 40 हजार रुपए है। गाड़ी में पेट्रोल काफी कम होने के कारण कार का एसी मजबूरन बंद करना पड़ा है, जिसके कारण अब कुत्ता काफी परेशान है।
विजय ने कहाकि उसने 5 किलोमीटर दूर तक का सफर तय करना है, लेकिन उसे जाने के लिए रास्ता नहीं दिया जा रहा। तस्वीरों में देखा जा सकता हैकि विजय द्वारा गाड़ी के दरवाजे खुले रखने पड़ रहे है। वहीं रास्ते में काफी जाम लगा हुआ है। जाम के हालात देख लोग आधे रास्ते से ही डिवाइडर से लेन रोड क्रॉस कर अपने घर वापस लौटे। दलित समाज द्वारा लुधियाना बंद का ऐलान के दौरान शहर में बाजार खुले दिखे। जिसके बाद प्रदर्शनकारी दुकानों को बंद कराने पहुंचे। वहीं, जालंधर बाईपास चौक पर दलित समाज के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने यहां से आने-जाने वाले सभी रास्ते बैरिकेड लगाकर बंद कर दिए। इस दौरान एडीसीपी समीर वर्मा मौके पर पहुंचें। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद साढ़े 3 बजे प्रदर्शनकारियों ने हाईवे खोल दिया।