चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जा रही डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्तूबर-2026 के छात्र-अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा 24 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक संचालित करवाई जाएगी।
इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्तूबर-2026 के छात्र-अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं 24 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक प्रातः 9:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थानों में संचालित करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थान डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) छात्र-अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाओं को निर्धारित शेड्यूल में संचालित करवाएं। सभी शिक्षण संस्थान ऑनलाइन अंक भरने, ड्यूटी चार्ट तथा दिशा-निर्देश पत्र हेतु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें।