Himachal Govt
JalandharJalandhar News: लोगों की शिकायतों के निवारण को लेकर ADGP A S....

Jalandhar News: लोगों की शिकायतों के निवारण को लेकर ADGP A S. Rai का आया बयान, जल्द सिस्टम में होंगे बड़े सुधार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस के पब्लिक ग्रीवेंस यानी शिकायत निवारण सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए जालंधर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंजाब पुलिस के ADGP A S Rai ने प्रेस वार्ता दौरान बताया है कि आम लोगों की शिकायतों को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से सुनने के लिए इस विभाग में बड़े सुधार किए जाएंगे। बैठक में जालंधर रेंज के DIG, SP और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ जमीनी स्तर की समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई। इन सुझावों को पंजाब पुलिस मुख्यालय चंडीगढ़ में डीजीपी के समक्ष रखा जाएगा।

अधिकारी ने माना कि मौजूदा व्यवस्था में शिकायत दर्ज होने और शिकायतकर्ता को SMS मिलने के बावजूद जमीनी स्तर पर कई लोगों को थानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी व्यवस्था को सुधारने, जवाबदेही तय करने और शिकायतों के निपटारे की गुणवत्ता बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जालंधर आने का मुख्य उद्देश्य यही है कि पंजाब पुलिस जमीनी स्तर पर जाकर मसले को लेकर जांच करें। जब तक कर्मी जमीनी स्तर पर नहीं जाएंगे, तब तक वह मसले को हल नहीं कर पाएंगे। ऐसे में ग्राउंड लेवल पर जाकर सिस्टम में सुधार लाने को लेकर प्रयास किए जा रहे है। वहीं वूमन को आ रही परेशानियों को लेकर सांझ केंद्र बनाए गए है। ऐसे में सांझ केंद्र में महिला मित्र का कंस्टेपट शुरू किया गया है।

इस मुहिम में एक महिला ही दूसरी महिला की पीड़ा को समझ सकती है और वह उसे हल कर सकती है। वहीं पुलिस और आम जनता में बढ़ रही दूरी को खत्म करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के समय में भी पुलिस और आम जनता की सांझ बनने के कारण ही पुलिस ने सफलता हासिल की थी। ऐसे में जल्द आम जनता और पुलिस के साथ दोबारा से सांझ बनाने पर जोर दिया जाएगा। वहीं आज ग्रीवेंस के तहत आ रही शिकायतों का जल्द निपटारा करने को लेकर अधिकारियों से मीटिंग की गई और इसे जल्द हल किया जाएगा। वहीं थानों में पेंडिंग शिकायतों को लेकर एडीजीपी ने कहा कि इस मामले को लेकर भी अधिकारियों से मीटिंग की गई है और जल्द डीजीपी की ओर से शिकायतों के निपटारे को लेकर समय सीमा निर्धारित की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के E.S.E विभाग ने शुरु की ‘स्टार-स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ पहल

जालंधर (Ens): टीचर्स डे के मौके पर मेहरचंद पॉलिटेक्निक...

Punjab News: 58 लाख की ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः समाज में दिन प्रति दिन बढ़ रहे साइबर...

Jalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में बंद का ऐलान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से...

हिमाचल प्रदेश और जापान के बीच शैक्षणिक और तकनीकी साथ से नई संभावनाओं के खुलेंगे द्वार – Rajesh Dharmani

शिमला: तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने तकनीकी शिक्षा...

Meharchand Polytechnic College के E.S.E विभाग ने शुरु की ‘स्टार-स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ पहल

जालंधर (Ens): टीचर्स डे के मौके पर मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने स्टार स्टूडेंट...

Jalandhar News: पहली बार ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में क्रिकेट शामिल, 12 को आगाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर में खेडां वतन पंजाब दियां का आयोजन 12 सितंबर तक होगा। इनमें पहली बार टेनिस बॉल...

Punjab News: 58 लाख की ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः समाज में दिन प्रति दिन बढ़ रहे साइबर क्राइम पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे है,...

Jalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में बंद का ऐलान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर मामला गरमा गया है। इस घटना को...