नई दिल्लीः ओखला फेज-एक के सामुदायिक भवन में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ऑक्सीज सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल होने की जानकारी है।
जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और दो अन्य लोग सामान्य रूप से घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल की मौत हो गई। वहीं अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि ओखला फेज-एक स्थित सामुदायिक भवन के सामने गोदाम के पास ट्रक से ऑक्सीजन सिलिंडर अनलोड करने के दौरान हादसा पेश आया है। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने स्थिति को कंट्रोल में कर लिया है और राहत कार्य शुरू किया है।