Himachal Govt
Nationalसत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, लीज पर PG चलाने वाला सुधांशु...

सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, लीज पर PG चलाने वाला सुधांशु भी पकड़ा गया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सत्य निकेतन में हादसे के बाद पांचवीं गिरफ्तारी हुई है। बिल्डिंग के मालिक, बेस्टमेंट में कंस्ट्रक्शन कर रहे ठेकेदार के बाद अब पुलिस ने इमारत को लीज पर लेकर पीजी चलाने वाले शख्स को दबोच लिया है। सुधांशु नाम के इस शख्स ने मालिक हरिराम बंसल से इमारत को लीज पर लिया था और वह पीजी के रूप में संचालित कर रहा था।

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को ढह गई इमारत में पीजी का संचालन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में बुधवार को ये जानकारी दी। पुलिस उससे पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन शर्तों के आधार पर उसने पीजी को लीज पर लिया था, जबकि इमारत की हालत बेहद खराब थी।

सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को एक इमारत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर 7 लोगों की मौत हो गई। इस इमारत का इस्तेमाल छात्रों के लिए पीजी के रूप में किया जा रहा था। इमारत के मलबे से 12 लोगों को निकाला गया था, इनमें से 7 ने दम तोड़ दिया। पांच अन्य जख्मी हुए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पीजी संचालक सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Air India की 3 दिनों में दूसरी बार Flight रद्द, यात्री परेशान

लुधियानाः जिले के हलवारा हवाई अड्डे से दिल्ली आने...

Punjab News: कर्मियों ने की हड़ताल खत्म, DA के मुद्दे पर सरकार से बनी सहमति

चंडीगढ़: पंजाब सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए के...

बड़ा हादसा, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत; दो घायल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः ओखला फेज-एक के सामुदायिक भवन में बुधवार...

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

जालंधर, ENS: थाना 7 के अधीन आते गढ़ा में...

Punjab News: Air India की 3 दिनों में दूसरी बार Flight रद्द, यात्री परेशान

लुधियानाः जिले के हलवारा हवाई अड्डे से दिल्ली आने वाले यात्रियों की परेशानियां दूर नहीं हो रही हैं। दरअसल,...

पत्नी-बच्चों के सामने PG संचालक की माथे पर गोली मारकर हत्या, रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां डेढ़ लाख रुपए के लेनदेन को...

Punjab News: कर्मियों ने की हड़ताल खत्म, DA के मुद्दे पर सरकार से बनी सहमति

चंडीगढ़: पंजाब सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए के मुद्दे पर चल रहे संघर्ष के बीच, सरकार और कर्मचारी...

बड़ा हादसा, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत; दो घायल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः ओखला फेज-एक के सामुदायिक भवन में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ऑक्सीज सिलिंडर...