Himachal Govt
Unaनिजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

निजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और विभिन्न कमरों में रखे सामान को खंगाला। सुबह घटना का पता चलने पर अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार रात के समय अस्पताल बंद रहता है। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे पर लगे ताले तोड़े और अस्पताल के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग कमरों में जाकर सामान की तलाशी ली। इस दौरान कई कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला।

अस्पताल प्रबंधक डॉ. रीनू चौधरी ने बताया कि चोरों ने अस्पताल में लगी कुछ मशीनों के साथ भी छेड़छाड़ की है। अस्पताल के लगभग सभी कमरों में सामान को अस्त-व्यस्त किया गया। प्रारंभिक जांच में अस्पताल के कीमती औजार, प्लास्टर कटर सहित अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मुख्य प्रवेश द्वार सहित अस्पताल के विभिन्न कमरों का जायजा लिया तथा वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बैग में सामान भरकर ले जाता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध अस्पताल में कितनी देर तक मौजूद रहा और उसने किन-किन कमरों को निशाना बनाया।

निजी अस्पताल में ताले तोड़कर हुई इस वारदात से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से दिलवां क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

दिलवां पंचायत के उपप्रधान बलविंदर सिंह तथा स्थानीय ग्रामीण राशपाल शर्मा, विपन कुमार, सचिन, राहुल, लाल सिंह और बलराज सिंह ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त बढ़ने से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा और क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा भी मजबूत होगी।

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। उसकी पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए भी पुलिस जांच जारी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: खड़ी Platina बाइक चोरी,मामला दर्ज,देखें वीडियो

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला...

Ludhiana News: बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में कल बंद का ऐलान, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ हुए मामले के...

Jalandhar News: बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले में कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः लुधियाना शहर के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से हुए छेड़छाड़ के...

Punjab News: खड़ी Platina बाइक चोरी,मामला दर्ज,देखें वीडियो

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला सामने आया है। जहां, पीड़ित नितीन ने बताया कि वह...

100 दिन बाद कैब चालकों का प्रदर्शन समाप्त, चारों कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, देखें वीडियो

चंडीगढ़: एक जून से शुरू हुआ कैब चालकों का प्रदर्शन आखिरकार सौ दिन बाद समाप्त हो गया। चंडीगढ़ में...