Himachal Govt
Unaमहाविद्यालय बंगाणा व अम्बुजा संस्थान के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

महाविद्यालय बंगाणा व अम्बुजा संस्थान के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा तथा अम्बुजा संस्थान के मध्य विद्यार्थियों के लिए लघु अवधि प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों के संचालन हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने कहा कि इस समझौते से विद्यार्थियों को रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।

करियर अपॉर्च्युनिटीज एंड गाइडेंस सेल के कन्वीनर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि समझौते का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें वर्तमान रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना है। अम्बुजा संस्थान द्वारा विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें ब्यूटी थेरेपिस्ट, माइक्रो फाइनांस एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सर्विस एसोसिएट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन तथा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।

इस अवसर पर करियर अपॉर्च्युनिटीज एंड गाइडेंस सेल की सदस्य डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. श्रुति , संजय शर्मा और प्रो. निकिता गुप्ता आदि मौजूद रहे। अम्बुजा संस्थान की ओर से मोबिलाइजेशन अधिकारी  रमेश ठाकुर तथा एसईडीआई ऊना के वरिष्ठ लेखा अधिकारी  दलीप शर्मा भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को कौशल, प्रशिक्षण एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: खड़ी Platina बाइक चोरी,मामला दर्ज,देखें वीडियो

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला...

Ludhiana News: बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में कल बंद का ऐलान, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ हुए मामले के...

Jalandhar News: बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले में कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः लुधियाना शहर के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से हुए छेड़छाड़ के...

Punjab News: खड़ी Platina बाइक चोरी,मामला दर्ज,देखें वीडियो

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला सामने आया है। जहां, पीड़ित नितीन ने बताया कि वह...

100 दिन बाद कैब चालकों का प्रदर्शन समाप्त, चारों कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, देखें वीडियो

चंडीगढ़: एक जून से शुरू हुआ कैब चालकों का प्रदर्शन आखिरकार सौ दिन बाद समाप्त हो गया। चंडीगढ़ में...