Himachal Govt
Unaवशिष्ट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्कूल खेल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं शतरंज में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण एवं रजत पदक अपने नाम किए।

अंडर-19 गर्ल्स वर्ग की खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, संतोषगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल टीम की इशिका, साक्षी, पायल, इनायत, अंकिता, ईशा, गुरनीत एवं अंशिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बैडमिंटन में राधिका, मन्नत एवं अनिका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इसी क्रम में अंडर-19 बॉयज वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बसदेड़ा में किया गया। इसमें रुद्रा, बिभास, स्वास्तिक एवं हर्षदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब एवं गोल्ड मेडल हासिल किया।

अंडर-19 शतरंज में आयुष रायज़ादा, कबीर राणा, वामन शर्मा, वैभव नाग एवं कृष्णव शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान एवं सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

वहीं अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता, जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बहडाला में आयोजित हुई, इसमें अथर्व, दिवांश एवं शुभान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब एवं गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

अंडर-14 शतरंज में दक्ष शर्मा, सामर्थ्य, यथार्थ सिंह पटियाल, प्रबीर एवं मुकुंद ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया । इसी वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में समरदीप, निकुंज, ईशान ठाकुर, दिव्यांश जसवाल, शिवांश, प्रियांशु, अमरिंदर सिंह, कार्तिकेय ,नारायण एवं वीरजोत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने इन प्रतियोगिताओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनकी उपलब्धियों से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है।

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक अनुज वशिष्ट ने सभी विजेता एवं पदक प्राप्त खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: खड़ी Platina बाइक चोरी,मामला दर्ज,देखें वीडियो

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला...

Ludhiana News: बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में कल बंद का ऐलान, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ हुए मामले के...

Jalandhar News: बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले में कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः लुधियाना शहर के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से हुए छेड़छाड़ के...

Punjab News: खड़ी Platina बाइक चोरी,मामला दर्ज,देखें वीडियो

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला सामने आया है। जहां, पीड़ित नितीन ने बताया कि वह...

100 दिन बाद कैब चालकों का प्रदर्शन समाप्त, चारों कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, देखें वीडियो

चंडीगढ़: एक जून से शुरू हुआ कैब चालकों का प्रदर्शन आखिरकार सौ दिन बाद समाप्त हो गया। चंडीगढ़ में...