ऊना,सुशील पंडित: पुश्तैनी घर में ट्यूबलाइट लगाने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ डंडे से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस थाना टाहलीवाल में शिकायत मिलने के बाद बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार सुखनील निवासी वार्ड नंबर-6 दुलैहड़, तहसील हरोली ने शिकायत दर्ज करवाई कि 6 सितंबर की शाम वह अपने पुश्तैनी घर में ट्यूबलाइट लगा रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई कुलबंत सिंह ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया और डंडे से मारपीट की। मारपीट में उसे चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।