ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चलोला में एक दुकान से करीब 5,120 एमएल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 7 सितंबर की शाम को एएसआई सुशील कुमार, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर ऊना के नेतृत्व में पुलिस टीम धमान्दरी रोड चलोला में गश्त व यातायात जांच कर रही थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर रायजादा चिकन कॉर्नर चलोला की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान में लाहौरी जीरा की छोटी बोतलों में भरकर रखी करीब 5,120 एमएल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी अजय रायजादा निवासी चलोला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।