Himachal Govt
Haryana Govtआलू की विभिन्न किस्मों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाएगी सरकार -...

आलू की विभिन्न किस्मों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाएगी सरकार – Shyam Singh Rana

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार उद्यान विभाग के माध्यम से राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आलू की विभिन्न उन्नत व रोग-प्रतिरोधी किस्मों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवा रही है। करनाल के शामगढ़ स्थित आलू प्रौद्योगिकी केन्द्र द्वारा कुफरी पुखराज, कुफरी मोहन, कुफरी ख्याति, कुफरी चिपसोना और कुफरी फ्रायसोना जैसी उच्च उत्पादकता वाली किस्मों के अर्ली जेनरेशन सीड एवं मिनीट्यूबर्स पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों को दिए जा रहे हैं।

राणा ने बताया कि किसान उद्यान विभाग के आधिकारिक पोर्टल (nursery.hortharyana.gov.in) के माध्यम से आसानी से घर बैठे इन बीजों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इन प्रामाणिक एवं वायरस-मुक्त बीजों के उपयोग से न केवल प्रति एकड़ आलू की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, बल्कि फसल की बेहतर गुणवत्ता के कारण किसानों को बाजार में अपनी उपज का प्रीमियम मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी शुद्ध आय में सीधा इजाफा होगा।

इस केंद्र में अर्ली जेनरेशन सीड (इयर-3) के तहत कुफरी पुखराज किस्म का 1276 क्विंटल सीड साइज, 298.5 क्विंटल अंडर साइज और 157 क्विंटल ओवर साइज बीज उपलब्ध है। इसी तरह अर्ली जेनरेशन सीड (इयर-4) में कुफरी मोहन किस्म का 255.5 क्विंटल सीड साइज, 9 क्विंटल अंडर साइज तथा 210 क्विंटल ओवर साइज बीज उपलब्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

महाविद्यालय बंगाणा व अम्बुजा संस्थान के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा तथा अम्बुजा...

महिला जनप्रतिनिधि बदलाव की शिल्पकार : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने SVSD कॉलेज भटोली में लगाया वित्तीय जागरूकता शिविर

ऊना,सुशील पंडित: SVSD कॉलेज, भटोली में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्कूल खेल एसोसिएशन के तत्वावधान...

ओम फ़ूड प्रोडक्ट्स ऊना में भरें जाएँगे 30 पद

साक्षात्कार 11 सितंबर को ज़िला रोजगार अधिकारी ऊना में ऊना,सुशील...

महाविद्यालय बंगाणा व अम्बुजा संस्थान के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा तथा अम्बुजा संस्थान के मध्य विद्यार्थियों के लिए लघु अवधि प्रशिक्षण एवं...

महिला जनप्रतिनिधि बदलाव की शिल्पकार : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधि बदलाव की केवल साक्षी नहीं, बल्कि बदलाव...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने SVSD कॉलेज भटोली में लगाया वित्तीय जागरूकता शिविर

ऊना,सुशील पंडित: SVSD कॉलेज, भटोली में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की भटोली शाखा द्वारा विद्यार्थियों के लिए वित्तीय जागरूकता एवं...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्कूल खेल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में वशिष्ट पब्लिक...