गुरदासपुरः सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी टीचर के तौर पर काम कर रहे वीरेंद्र कुमार के बेटे मुकुल मणि ने गुरदासपुर जिले का नाम रोशन किया है। इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बनकर उन्होंने देश, जिले और अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है।
लेफ्टिनेंट बनने के बाद गुरदासपुर पहुंचने पर मुकुल मणि का उनके परिवार, इलाके के लोगों और उनके पिता के साथ काम करने वाले टीचर साथियों ने स्वागत किया। मुकुल के माता-पिता का कहना है कि मुकुल ने जो मुकाम हासिल किया है, वह अपनी कड़ी मेहनत से किया है। वह शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे है। वहीं मुकुल ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनके माता-पिता का भी बड़ा हाथ है, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।