Himachal Govt
Punjab GovtP.S.F.C के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पोषण सुरक्षा के लिए बायो-फोर्टिफिकेशन...

P.S.F.C के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पोषण सुरक्षा के लिए बायो-फोर्टिफिकेशन की वकालत की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) के महत्व पर जोर देने और इसे और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से आज यहां सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एम.जी.एस.आई.पी.ए.) में एक सेमिनार आयोजित किया गया। पी.डी.एस. सुधार, पारदर्शिता, प्रौद्योगिकी और पोर्टेबिलिटी पर केंद्रित इस सेमिनार में विभिन्न वक्ताओं ने लाभार्थियों के लाभ के लिए पी.डी.एस. को और मजबूत बनाने हेतु अपने बहुमूल्य विचार साझा किए।

अधिक जानकारी देते हुए डॉ. अंजुमन भास्कर ने बताया कि एन.एफ.एस.ए. के तहत लाभार्थियों को राशन का वितरण 2023 से त्रैमासिक आधार पर किया जा रहा है। एन.एफ.एस.ए. के तहत 39,74,000 राशन कार्ड कवर किए गए हैं और लाभार्थियों की संख्या 1.36 करोड़ है। राशन कार्डों की 100 फीसदी आधार सीडिंग हो चुकी है।  राज्य में 14,450 उचित मूल्य की दुकानें (एफ.पी.एस.) हैं जो लाभार्थियों को अनाज वितरित करती हैं। पी.एस.एफ.सी. सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल और विजय दत्त ने अपने फील्ड दौरों के अनुभव साझा किए। इस मौके पर पी.एस.एफ.सी. सदस्य जसवीर सिंह सेखों ने पी.डी.एस. के आम लोगों पर पड़ने वाले सामाजिक प्रभाव की विवेचना की।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा ने पोषण सुरक्षा को मजबूत करने में पी.एस.एफ.सी. द्वारा निभाई जा रही सराहनीय सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि पी.एस.एफ.सी. के गठन का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्र फीडबैक लेना था। ‘सरकारी योजनाओं में पोषण को बढ़ावा देना’ विषय पर दूसरे सत्र में पी.एस.एफ.सी. के चेयरमैन ने कहा कि 0-3 वर्ष की आयु के बच्चों और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण का पहलू और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। अपने हालिया विदेश दौरे के अनुभव साझा करते हुए चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने मॉन्ट्रियल की मैकगिल यूनिवर्सिटी का दौरा करके वहां के विशेषज्ञों से बातचीत की। उन्होंने बायो-फोर्टिफिकेशन के पक्ष में तर्क दिए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: जर्मनी से 20 दिन बाद पैतृक गांव पहुंचा गुरसाहिब सिंह का शव, देखें वीडियो

अंतिम संस्कार के समय भावुक हुआ पूरा गांव अमृतसरः जिले...

ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिनों में होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

राजन गैस एजेंसी के निदेशक राजन सैणी ने दी...

एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए

बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक बद्दी, सचिन बैंसल: बद्दी...

बदोली में दूसरे दिन भी गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सुनाया बताया,कथा...

Punjab News: जर्मनी से 20 दिन बाद पैतृक गांव पहुंचा गुरसाहिब सिंह का शव, देखें वीडियो

अंतिम संस्कार के समय भावुक हुआ पूरा गांव अमृतसरः जिले के अजनाला क्षेत्र के गांव थोबा के रहने वाले गुरसाहिब...

ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिनों में होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

राजन गैस एजेंसी के निदेशक राजन सैणी ने दी जानकारी बद्दी: देश में गैस की कमी की स्थिति में सुधार...

पंजाब की 518 गौशालाओं के बिजली बिल माफः उपाध्यक्ष प्रेम भगत, देखें वीडियो

कहा- गौशालाओं को हर गाय के लिए रोज़ाना 61 रुपये मिलेंगे, वितरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी गुरदासपुरः पंजाब गौ...

एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए

बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक बद्दी, सचिन बैंसल: बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक में लंबित मामले के शीघ्र...