Himachal Govt
Himachalएचआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर, युवक की मौत

एचआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर, युवक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांगड़ाः जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत चलाली में सड़क हादसे में 20 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। चलाली के मुख्य सड़क मार्ग पर एचआरटीसी बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान दीपक भारद्वाज पुत्र निवासी गांव गुरल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक रोजाना की तरह सोमवार सुबह बाइक पर सवार होकर ढलियारा स्थित अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान चलाली में एक तीखे मोड़ पर उसकी बाइक सामने से आ रही एचआरटीसी बस से टकरा गई।

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना मोइन पुलिस चौकी और पंचायत प्रतिनिधियों को दी। सूचना मिलते ही मोइन थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा गोपीपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में शामिल एचआरटीसी बस को कब्जे में लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और तीखे मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस दुर्घटना संभावित स्थान की सुरक्षा व्यवस्था जल्द सुधारने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: इस इलाके में भारी पुलिस फोर्स का एक्शन, देखें वीडियो

अमृतसरः नशा तस्करों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कमिश्नरेट...

Punjab News: Airport पर संदिग्ध ड्रोन मामले में FIR दर्ज, SP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः हवाईअड्डे पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधि से प्रशासन में...

Sonam Wangchuk ने इस मामले में केंद्र सरकार को दिया 1 साल का Ultimatum

नई दिल्ली: लद्दाख में अपनी मांगों को लेकर सामाजिक...

Bigg Boss 20 से बाहर हुई Rhiya Ahir, पहले ही दिन पंजाब एक्ट्रेस से भिड़ी NEET Protest Viral गर्ल

मनोरंजन: NEET Protest में वायरल होने के बाद रिया...

Punjab News: 5 किलो हेरोइन और 15 पिस्तौल सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने नशीली दवाओं और हथियारों की...

Punjab News: इस इलाके में भारी पुलिस फोर्स का एक्शन, देखें वीडियो

अमृतसरः नशा तस्करों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने आज तड़के एक कार्रवाई शुरू की। पुलिस कमिशनर...

Punjab News: Airport पर संदिग्ध ड्रोन मामले में FIR दर्ज, SP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः हवाईअड्डे पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधि से प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, देर रात श्री गुरु रामदास जी...

Sonam Wangchuk ने इस मामले में केंद्र सरकार को दिया 1 साल का Ultimatum

नई दिल्ली: लद्दाख में अपनी मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को एक साल का...

Bigg Boss 20 से बाहर हुई Rhiya Ahir, पहले ही दिन पंजाब एक्ट्रेस से भिड़ी NEET Protest Viral गर्ल

मनोरंजन: NEET Protest में वायरल होने के बाद रिया आहिर बिग बॉस के मंच से ही बाहर हो गई।...