पंचकूलाः सेक्टर-28 स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान नंबर-73 में रहने वाली शांति नाम की महिला, जो बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से बीमार थी, अपने सामने रहने वाले जमशेद के परिवार के घर को आग लगाने की कोशिश कर रही थी।
बताया जा रहा है कि महिला ने जमशेद के घर के बाहर से कुंडी लगा दी और अंदर पेट्रोल डाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान आग भड़क गई और महिला खुद ही उसकी चपेट में आ गई। अली मोहम्मद के घर के अंदर मौजूद परिवार सुरक्षित बच गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला पर पानी डाला और उसे बचाने की कोशिश की। घायल अवस्था में उसे पहले सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।