Himachal Govt
PatialaPunjab News: देह व्यापार का भंडाफोड़ः 3 युवतियां और 3 युवक काबू,...

Punjab News: देह व्यापार का भंडाफोड़ः 3 युवतियां और 3 युवक काबू, होटल संचालक को दी चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जीरकपुरः पटियाला रोड पर देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केनरा बैंक के ऊपर टॉप फ्लोर पर स्थित वीआईपी होटल एंड पीजी में औचक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है और तीन युवकों को काबू किया गया है।

पुलिस अनुसार होटल में अवैध रूप से अनैतिक देह व्यापार चलाए जाने की पक्की सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते रेड की गई। पकड़ी युवतियों के बयान दर्ज किए जा रहे है वहीं पकड़े तीन युवकों के पास से लाइटर और नशा करने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुई है। पुलिस तीनों युवकों का मेडिकल परीक्षण करवा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह होटल लीज पर संचालित किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार इमारत में पहले भी दो बार अलग-अलग व्यक्तियों के खिलाफ ऐसे ही आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच में होटल मालिक और इमारत के मुख्य मालिक को भी शामिल किया जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने इलाके के सभी होटल और पीजी संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि वे अपने परिसरों में किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैध गतिविधि को पनाह न दें। पुलिस ने दो टूक कहा कि आने वाले दिनों में नियमों की अनदेखी करने वाले होटल मालिकों और प्रबंधकों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हापुड़ बदनौली गोलीकांडः दलित युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में भारी फोर्स तैनात

हापुड़ः हापुड़ में बदनौली गोलीकांड ने पुलिस की कार्रवाई...

पंजाब कांग्रेस ने संकट सुलझाने के लिए पायलट को उतारा, असंतुष्ट नेताओं को साथ लाने की कोशिश

चंडीगढ़ः कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में पार्टी के भीतर...

ENG vs PAK Test Series: PCB ने कुछ खिलाड़ियों के फोन लिए कब्जे में, बोर्ड कर रहा जांच

इंग्लैंडः इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज...

Punjab News: सीट को लेकर बस कंडक्टर के साथ बदसलूकी का आरोप, महिला के साथ की मारपीट, देखें वीडियो

मोगाः मोगा से अमृतसर जा रही बस में सीट को लेकर हुआ विवाद तब हंगामे में बदल गया जब...

हापुड़ बदनौली गोलीकांडः दलित युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में भारी फोर्स तैनात

हापुड़ः हापुड़ में बदनौली गोलीकांड ने पुलिस की कार्रवाई पर सवालों के बीच रविवार को गंभीर मोड़ ले लिया।...

पंजाब कांग्रेस ने संकट सुलझाने के लिए पायलट को उतारा, असंतुष्ट नेताओं को साथ लाने की कोशिश

चंडीगढ़ः कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में पार्टी के भीतर चल रही खींचतान के बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम...

ENG vs PAK Test Series: PCB ने कुछ खिलाड़ियों के फोन लिए कब्जे में, बोर्ड कर रहा जांच

इंग्लैंडः इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों...