Himachal Govt
Jammu and Kashmir'ऑपरेशन अशदर' में मारे पहलगाम आतंकी का निकला पाक कनेक्शन

‘ऑपरेशन अशदर’ में मारे पहलगाम आतंकी का निकला पाक कनेक्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बडगामः जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी कमांडर मारा गया। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई स्पेशल फोर्सेज और 53 राष्ट्रीय राइफल्स ने मिलकर की। पुलिस ने ‘ऑपरेशन अशदर’ में मारे गए आतंकवादी की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार आतंकवादी की पहचान यासिर के तौर पर हुई है। वह लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा हुआ था। वह पाकिस्तानी का रहने वाला था।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन के बाद मारे गए आतंकवादी की पहचान कर ली गई है। यह पाकिस्तान के रहने वाला था और वहां के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से जुड़ा था। पुलिस ने लखा है कि आप भाग सकते हैं लेकिन छिप नहीं सकते। इस आतंकी का पहलगाम आतंकी हमले से भी कनेक्शन जुड़ रहा है। सेना और पुलिस ने बडगाम जिले के अशदर गली के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में मुठभेड़ में इस आतंकी को मारा था।

पहलगाम हमले के बाद जब आतंकवादियों की तस्वीर जारी की गई थी। उसमें यासिर भी शामिल था। ऑपरेशन अशदर में पाकिस्तान के रहने वाले इस आतंकवादी काे मार गिए जाने को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने धर्म पूछकर लोगों को मारा था। सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद कुल चार आतंकियों की एक संयुक्त तस्वीर जारी की थी। इसमें सुलेमान शाह, जुनैद रमजान, हाशिम मूसा के साथ यासिर की तस्वीर थी। सुरक्षाबलों ने अब यासिर भी ढेर करके पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला लिया है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

विवेक शर्मा ने अपर बसाल में 8 पंचायतों के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की

संबंधित पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद ऊना,सुशील पंडित:...

अंडर-14 जोनल टूर्नामेंट (बॉयज) संपन्न, उपमुख्यमंत्री ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को पीएम ...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंजः इम्पैक्टफुल स्टोरीज ऑफ जल शक्ति डिपार्टमेंट, हिमाचल...

Punjab News: रात के समय बमियाल सेक्टर में दाखिल हो रहे ओवरलोड ट्रक, विरोध में लोगों ने सड़क की बंद, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब-जम्मू सीमा पर स्थित बमियाल सेक्टर में रेत और बजरी से भरे भारी ट्रकों की आवाजाही को लेकर...

विवेक शर्मा ने अपर बसाल में 8 पंचायतों के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की

संबंधित पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद ऊना,सुशील पंडित: प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का समाधान...